Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने आईसीसीआर विश्‍व संस्‍कृत पुरस्‍कार 2015-16 प्रदान किये

संस्‍कृत का अध्‍ययन करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और इसका औचित्‍य साबित करने के लिए उच्‍चतर आध्‍यात्मिक प्रोत्‍साहनों के आह्वान की कोई आवश्‍यकता नहीं है : एम.हामिद अंसारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2016

Last updated on: Nov 21, 2016, 00:00 IST

उपराष्‍ट्रपति एम.हामिद अंसारी ने कहा है कि संस्‍कृत का अध्‍ययन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और इसका औचित्‍य साबित करने के लिए उच्‍चतर आध्‍यात्मिक प्रोत्‍साहनों के आह्वान की कोई आवश्‍यकता नहीं है। वह आज यहां भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा विश्‍व संस्‍कृत पुरस्‍कार 2015-16 प्रदान करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उपराष्‍ट्रपति महोदय ने थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सीरिन धोर्न और एक अमेरिकी भाषाविद् तथा इंडोलॉजिस्‍ट प्रोफेसर जॉर्ज कॉरडोना को आईसीसीआर के विश्‍व संस्‍कृत पुरस्‍कार के पहले प्राप्‍तकर्ता होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विदेश राज्‍य मंत्री श्री एम.जे. अकबर और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी उपस्थित थे।

उपराष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि संस्‍कृत महत्‍वपूर्ण है और इस भाषा में सृजित वैज्ञानिक, दार्शनिक, धार्मिक एवं काव्‍य ग्रन्‍थों का संग्रह निश्चित रूप से विश्‍व में सबसे समृद्ध है और हमेशा से वैश्विक शाब्दिक संस्‍कृति में योगदान देता आ रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारतीय प्रतिभा को आकार देने में संस्‍कृत का बहुत बड़ा महत्‍व है, जो न केवल आध्‍यात्मिकता और धर्म के क्षेत्रों में है, बल्कि कला, कविता एवं साहित्‍य क्षेत्रों में भी है और साथ ही विज्ञान, नीति शास्‍त्र और दर्शन तथा ज्ञान की प्रणालियों में भी है। उपराष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि संस्‍कृ‍त में किसी भाषा के सबसे बड़े साहित्‍यों में एक सन्निहित है और यह विश्‍व के तीन बड़े धर्मों के पवित्र साहित्‍य को समावेशित करता है।

उपराष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि मौखिक से लिखित रूप की तरफ रूपान्‍तरण से संस्‍कृत का पूरे दक्षिणी एवं पश्चिमी एशिया में बेहद तेज गति से विस्‍तार हुआ। उन्‍होंने यह भी कहा कि थाई एवं अन्‍य दक्षिण-पूर्व एशियाई भाषाओं की संस्‍कृत में मजबूत जड़ें हैं, जो संस्‍कृत के साथ उनके अतीत के संबंध की मजबूत जड़ों को परिलक्षित करता है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि यूरोप और अमरीका में भी संस्‍कृत में छात्रवृत्ति प्रदान करने की एक लंबी और मूल्‍यवान परम्‍परा रही है।

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD