पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि 164 करोड़ से आरंभ किये गये सिंचाई प्रोजैक्टों के साथ मालवा क्शेत्र की नहरों और रजबाहों का मुकम्मल नवीनीकरण हो जाएगा। जिसके साथ 2.80 लाख एकड़ क्शेत्र में सिंचाई सुविधाओं में उच्च स्तर पर सुधार होगा। आज यहां बठिंडा ब्रांच सिंचाई प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखने के अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये स. बादल ने कहा कि कपास पटटी वाले जिलों बठिंडा,मानसा और संगरूर की सभी नहरों ,सुये और रजबाहों की मुकम्मल रिलाईनिंग का काम शुरू किया गया है उन्होने कहा कि बठिंडा ब्रांच का काम मुकम्मल होने के साथ 55000 एकड़ जमीन में सिंचाई सुविधाए मिलेगी उन्होने कहा कि दो महीनों के दौरान चैनल टियोना,जोधपुर पखर,जोगा बेहमान रजबाहों के इलावा कोटला ब्रांच,सैदेवाला ब्रांच मंडी और भुंदड़ माईनर,धनोला और बरनाला रजबाहों का काम मुकम्मल हो जाएगा।इस मौके पर एक प्रश्र का उत्तर देते हुये स. बादल ने कहा कि सेम की समस्या मालवा क्शेत्र में बहुत बड़ी है जिसके हल के लिए पंजाब सरकार की और से 3200 करोड़ का प्रोजैक्ट केन्द्र सरकार को भेजा गया है उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार को इस प्रोजैक्ट को शीघ्र स्वीकृति देनी चाहिए।
बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रत्येक क्शेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रूपये आरक्शित रखे गये है।दिल्ली विधान सभा चुनावों के बारे एक प्रश्र का उत्तर देते हुये स. बादल ने कहा कि चुनावों के दौरान मंहगाई,भ्रष्टाचार,कुशासन महत्वपूर्ण मुददे है उन्होने कहा कि शीला दीक्शित की अध्यक्शता वाली सरकार को लोकायुक्त,षुंगलू कमेटी, लोक लेखा कमेटी और केग ने विभिंन मामलों में कटहरे में खड़ा किया हैं। उन्होने कहा कि अगले कुछ दिनों के दौरान अकाली-भाजपा के उम्मीदवारों के हक में जोरदार चुनााव प्रचार शुरू किया जा रहा है इसके बाद जोधपुर पखर गांव में रैली को संबोधन करते हुये स.बादल ने कहा कि अकाली दल ही आम लोगों की समस्याओं को निम्र स्तर पर जाकर समझता है जबकि कांग्रेसियों का आम लोगों के साथ कोई लेना नही उन्होने कहा कि पंजाब सरकार की और से कृषि,उर्जा,बुनियादी ढांचे,स्वास्थ्य,उद्योगों के विकास के लिए बड़े कदम उठाए है। उन्होने कहा कि किसानों को हर महीनें 6000 हजार करोड़ रूपये की बिजली मुफत दी जा रही है।इस अवसर पर सिंचाई मंत्री स. जनमेजा सिंह सेखों,दर्शन सिंह कोटफता,डी आई जी नरेन्द्र सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।