Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता

 

पंजाब की राजनीति में नई उभर रही पार्टी शिव सेना हिंदूस्तान को चुनाव कमीशन द्वारा चुनाव निशान जारी

विधान सभा चुनाव में 30 सीटों पर चुनाव लडऩे का फैसला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 20 Nov 2016

शिव सेना हिंदूस्तान एवं हिंदूस्तान शक्ति सेना (राजनीतिक शाखा) को चुनाव कमीशन द्वारा पंजाब विधान सभा चुनाव -2017 के लिए चुनाव निशान अलॉट कर दिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए शिव सेना हिंदूस्तान एवं हिंदूस्तान शक्ति सेना के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि चुनाव कमीशन द्वारा उनकी पार्टी को नारियल का निशान अलॉट किया गया है और अब पार्टी पंजाब विधान सभा के चुनावों में 30 सीटों से चुनाव लडऩे जा रही है। उन्होंने बताया कि मोहाली की 2 सीटों की घोषण पार्टी द्वारा बहुत जल्द की जाएगी। इस मौके उनके साथ अमित शर्मा पंजाब प्रभारी शिव सेना हिंदूस्तान और जिला प्रधान गगन संधू भी विशेष तौर पर हाजिर थे। प्रधान पवन गुप्ता ने आगे बताया कि पार्टी का मानना है कि पंजाब में जितने भी राजनीतिक दल, कांग्रेस, आप , अकाली दल और बीजेपी जैसी पार्टियां पंजाब की सत्ता हथियाने के लिए केवल सिख धर्म के मुद्दे और शख्सियतों पर राजनीति कर रही हैं। जबकि पंजाब में 45 फीसदी हिंदुओं की आबादी है और हिंदुओं की समस्याओं पर विशेष कर 35 हजार खाडकूवाद पीडि़त हिंदुओं के जख्मों को मलहम लगाने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी ने आज तक चर्चा और चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि यह पार्टियां सिर्फ 1984 के दंगा पीडि़तों के लिए न्याय और मुआवजे देने की बात करते हैं। 

उन्होंने कहा कि इसके उल्ट पंजाब में हिंदुओं के कातिल और खाडकुओं की फोटो शरेआम श्री दरबार साहिब में लगाई गई हैं और भारती जनता पार्टी पंजाब में सत्ता के लालच के कारण अपनी जुबान को सी कर बैठी हैं और उस राजनीतिक पार्टी की भाईवाल बन गई जिसने खाडकूवाद में खुलकर खाडकुओं की हिमायत की जो आज तक जारी है। जिसका सबसे बड़ा सबूत है कि हाल ही में एसजीपीसी के नए बने प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बंडूगर जिसने सबसे पहली मांग इस पंजाब राज के  मरहूम मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कातिल जिसको कि फांसी की सजा के हुक्त सुनाए जा चुके हैं, उस राजोआणा को बचाने के लिए धर्म के नाम पर अपील कर रही है कि उसकी फांसी की सजा माफ की जाए।गुप्ता ने कहा कि शिव सेना हिंदूस्तान बहुत जल्द पंजाब के राजपाल को मिलकर राष्ट्रपति के नाम पर एक मांग पत्र देने जा रहे हैं कि यह गलत दिशा में कदम हैं जब देश के कानून अनुसार देश की सुप्रीम कोर्ट ने उसकी फांसी की सजा मुकर्रर की है और राजोआणा खुद मानता है कि उसने पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का कत्ल किया है तो किसी भी हालात में सजा की माफी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेशों अनुसार राजोआणा को फांसी की सजा हर हाल में होनी चाहिए।इसके अलावा उन्होंने बताया कि शिव सेना हिंदूस्तान उत्तर प्रदेशन में भी करीब 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। 

 

Tags: Pawan Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD