Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिन्दुओ पर अत्याचार करने पर 23 दिसम्बर को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी शिवसेना हिंदुस्तान-पवन गुप्ता

शांडिल्य की सुरक्षा को लेकर अम्बाला पुलिस पर साधा निशाना,कहा-शांडिल्य को पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने मरने के लिए छोड़ा

पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिन्दुओ पर अत्याचार करने पर 23 दिसम्बर को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी शिवसेना हिंदुस्तान-पवन गुप्ता
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला छावनी , 13 Dec 2015

शिवेसेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने आज विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की पाकिस्तान  और हिंदुस्तान में हिन्दू समाज के उपर किये गये अत्याचारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय किया है l पाकिस्तान बंगला देश में हिन्दू समाज पर इतना जुल्म किया गया है कि जहा पर उनके धार्मिक  स्थान मन्दिरों को सरेआम तोडा गया , अपमान किया गया , वही पर मन्दिरों में आग लगाई , दुर्गा माता के पंडालो को सरेआम जलाया गया बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिन्दुयो की फरियाद वहा की सरकार प्रशासन और अदालते नही सुन रही ! इन देशो में दोषी मुसलमानों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नही की जाती और ना ही कारवाई होती है l यहा तक कि वहा पर हिन्दू की मौत पर धार्मिक रीती-रिवाज़ अनुसार श्मसान घाट में संस्कार नही करने दिया जाता , दफनाने पर जोर  दिया जाता है l इस प्रकार जुल्म अत्याचार पर लम्बे समय से करोड़ो हिन्दुओ को मजबूर कर उनको मुसलमान बना लिया गया है ! इन दोनों देशो में हिन्दू समाज की संख्या लगातार कम हो रही है l शिवसेना व फ्रंट ने 13/12 के शहीदों को श्रधान्जली दी और शांडिल्य व गुप्ता ने कहा की लोकतांत्रिक गौरव की रक्षा करते हुए 13/12 के शहीदों की प्रतिमा संसद में लगे l  

शिवसेना प्रमुख पवन गुप्ता ने वीरेश शांडिल्य को पाकिस्तान से मिल रही धमकियों पर बोलते हुए कहा की अम्बाला पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया उन्होंने इस मामले में धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने पर अम्बाला पुलिस पर भी निशाना साधा और कहा की अगर वीरेश शांडिल्य को कुछ हुआ तो हिन्दू इस बात को बर्दाश्त नहीं करेंगे और सरकार को माफ़ नहीं कर पायेंगे l पाकिस्तान बांग्लादेश में हिन्दू समाज की लडकियो औरतो को सरेआम दिन दिहाड़े उनके घरो से उठा लिया जाता है , उनका बलात्कार किया जाता है  जबरदस्ती रखा जाता है l हिन्दू व्यापारियों की प्रॉपर्टी लूट ली जाती है , उनकी सरेआम हत्या की जाती है , पर दोषी मुसलमानों के खिलाफ कोई करवाई या शिकायत दर्ज नही की जाती l हिन्दू समाज पर इन दोनों मुस्लिम देशो में अत्याचार तो हो ही रहे थे l हमारे अपने देश हिंदुस्तान में भी जहा हिन्दू समाज अल्प संख्या में  है वहा पर भी घिनोना असहनीय अत्याचार हो रहा है l कश्मीर घाटी से हिन्दू समाज को बंदूक के जोर से कत्लेआम करके जहा उनकी प्रोपर्टी लूट ली गयी वही पर दहशत फैलाकर हिन्दुओ को कश्मीर घटी से निकल दिया गया l  उसी प्रकार काले दौर में पंजाब में खालिस्तानी उग्रवादियों द्वारा सरेआम कत्लेआम क्र हिन्दुओ को पंजाब के पलायन करने पर मजबूर कर दिया था ! परन्तु आज तक कश्मीर घाटी से निकाले गये हिन्दुओ को तथा पंजाब के आतंकवाद पीड़ित हिन्दुओ को कोई आर्थिक पैकेज नही दिया गया l  जबकि कश्मीर  घाटी में विकास के लिए 80  हजार करोड़ का पैकेज प्रधान मंत्री मोदी जी ने दिया !           

हिंदुस्तान में गऊ हत्या के आरोपी अख़लाक़ की हत्या पर हाय तौबा मच रही है , देश में नामी कलाकार , बुद्धिजीवी जागरूक हो कर सम्मान लौटा रहे ! परन्तु  मलेरकोटला 12  साल के हिन्दू बालक विधु जैन को सरेआम जिन्दा जलाया जाता है  तब किसी की आत्मा जागरूक नही होती ! सरकार पर फर्क नही पड़ता ! कर्नाटक में  गऊ रक्षक की हत्या होती है तो कोई खबर नही बनती , कोई बहस नही होती ?हिंदुस्तान और मुस्लिम देशो ( पाकिस्तान और बांग्लादेश ) में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारों का विरोध करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 23 दिसम्बर 2015 को विरोध दिवस के रूप में मनाया जायेगा l इस दिन देश में जिन प्रदेशो में पार्टी सक्रिय है वहा वहा पर सभी जिलो डी.सी. (डी.एम) कार्यालयों  के बाहर 3  घंटे के लिए सार्वजनक धरना देकर प्रधानमन्त्री जी के नाम ज्ञापन देकर पाकिस्तान एवम बंगलादेश में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए अन्तराष्ट्रीय मंच पर आवाज़ उठाने की मांग की जाएगी ! देश में हो रहे हिन्दू समाज के साथ अन्याय के खिलाफ भी ठोस करवाई करने की मांग की जाएगी इसमें उनका समर्थन एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने भी किया और शांडिल्य ने कहा की 23 दिसम्बर को फ्रंट भी उत्तर भारत में विरोध दिवस मनायेगा l पत्रकारवार्ता में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के हरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर,पंजाब के प्रधान मनीष पासी,अम्बाला के प्रधान रमेश अरोड़ा,राष्ट्रीय महासचिव सुभाष मेहता,राष्ट्रीय सचिव राजिन्द्र बिट्टू जट्ट,सचिव तरसेम सैनी मौजूद थे l  

 

Tags: Viresh Shandilya , Pawan Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD