Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कायर हैं कैप्टन, जो राजनीति के लिए नशा माफिया के हाथों बिक गए: जगमीत बराड़

जगमीत बराड़
जगमीत बराड़
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Nov 2016

Last updated on: Nov 19, 2016, 00:00 IST

पूर्व अकाली मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके नशा माफिया के साथ संबंधों को लेकर उठे विवाद में पूर्व सांसद व प्रमुख आप समर्थक जगमीत सिंह बराड़ ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर बरसते हुए कहा है कि हाथ में श्री गुटका साहिब लेकर पंजाब के सभी नशा तस्करों को सजा देने की शपथ लेने वाला यही व्यक्ति अब पंजाब में नामी नशा तस्करों में से एक के गले में फूलमालाएं डाल रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने मजीठिया को सी.बी.आई जांच से बचाया, उन्होंने अदालत में भोला के केस को खत्म होने दिया और अब खुलेआम नशा तस्करों को गले लगा रहे हैं।गौरतलब है कि सरवन सिंह फिल्लौर को उनके बेटे का नाम नशा तस्करी के केस में सामने आने के बाद अकाली कैबिनेट से हटा दिया गया था और दोनों बाप-बेटे की ई.डी द्वारा प्रख्यात जगदीश भोला नशा तस्करी मामले में पूछताछ की गई थी, जो मामला अभी जांच अधीन है।बराड़ ने कैप्टन पर बरसते हुए कहा कि कैप्टन ने 1984 केस में टाईटलर व कमल नाथ को क्लीन चिट दे दी थी, और अब वह बेशर्मीपूर्वक फिल्लौर को भी एक अन्य क्लीन चिट दे रहे हैं। जबकि उन्होंने अपने हाथ में श्री गुटका साहिब रखकर नशों के खिलाफ लडऩे की शपथ ली और अब उन्होंने श्री गुटका साहिब छोड़कर अपने प्रचार के लिए नशों के पैसों को ले लिया है। कैप्टन राजनीतिक फायदे के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।

उन्होंने एस.वाई.एल मुद्दे पर कैप्टन के इस्तीफे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि पहले वह पटियाला से अपनी विधायक की सीट से भाग गए और बतौर सांसद अमृतसर के लोगों को धोखा दिया, जिन्होंने कभी भी लोकसभा में कदम नहीं रखा। उनका मात्र 3 प्रतिशत हाजिरी का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपना इस्तीफा ईमेल कर दिया, क्योंकि यदि वह खुद स्पीकर के पास जाएंगे, तो वह उन्हें पहचानेंगी नहीं। उस पद से इस्तीफे का क्या अर्थ है, जिस पर उन्होंने कभी काम ही नहीं किया। वह उन्हें चुनौती देते हैं कि वह दिखाएं, जब उन्होंने एक बार भी संसद में पंजाब के बारे बोला हो, उन्होंने दिल्ली में एस.वाई.एल का जिक्र भी नहीं किया? इह खानदारी धोखेबाज ने... इस्तीफा ओह देवे जिहनां इक दिन वी कोई कम्म कीता होवे.. इह मुसीबत वेले मैदान छड्ड के दौड़ जांदा है।एस.वाई.एल की इस हार के लिए कांग्रेस व अकालियों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्यों सरकार ने बेहतर कानूनी पक्ष नहीं रखा? हरियाणा ने सर्वोत्तम वकीलों को चुना और इन्होंने चोटाला द्वारा दिए वकील को चुना। क्यों कैप्टन ने सभी विधायकों से इस्तीफा दिलाया। बेहतर होता यदि सभी मौजूदा विधायक व सांसदा राष्ट्रपति के पास जाते। क्यों बाजवा, दूलो, बिट्टू या अंबिका सोनीे ने इस्तीफा नहीं दिया?

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD