Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शांडिल्य व उनके परिवार को पाक आतंकवाद का निवाला बनाना चाहती है मोदी व खट्टर सरकार:पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह व खट्टर से की वीरेश शांडिल्य व परिवार को तुरंत सुरक्षा देने की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 18 Nov 2016

Last updated on: Nov 18, 2016, 00:00 IST

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्दर मोहन ने कहा कि देश में पाक आतंकी संग़ठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद और आईएसआई को राष्ट्र हित में ललकारने वाले आवाज- ए-हिंदुस्तान व श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य व उनके परिवार बच्चो को पाक आतंकी संग़ठन मौत के घाट उतारने की धमकियां दे रहे उसके बाद भी केंद्र व राज्य सरकार खामोश बैठी है और शांडिल्य व उनके परिवार को पाक आतंकवाद का निवाला बनाना चाहती है ।वीरेश शांडिल्य व उनके बच्चो को लश्कर-ए-तैयबा की मिल रही धमकियों के बाद चन्द्रमोहन शांडिल्य को उनके पालिका विहार निवास पर मिलने आये थे,यहाँ पहुँचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो सरकार राष्ट्र से आतंकवाद के खात्मे की  मुहिम छेड़ने वाले शांडिल्य और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं वो सरकार पाक के खिलाफ भारत में क्या माहौल तैयार कर सकती है। 

उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह व राज्य के सीएम खट्टर से मांग की है इससे पहले अंबाला या हरियाणा या देश में कही भी पाक आतंकवाद व आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा,आईएसआई और जैश-ए-मोहमद को ललकार रहे सोशल मीडिया पर जितनी धमकिया बाई-नेम शांडिल्य को आ रही इस तरह की खुलेआम धमकिया उंनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल को बब्बर खालसा के आतंकी देते थे और अम्बाला में हिसार रोड पर बलाना मथेड़ी के समीप आरडीएक्स लगा कर उड़ाने की साजिश रची थी उसी तरह शांडिल्य को पाक आतंकी हाफिज सईद व उसके गुर्गे मौत के घाट उतारने की धमकियां दे रहे पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन ने कहा कि देश में आईएसआई,लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियो की घुसपैठ से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि जो आतंकी पठानकोट,दीनानगर,उड़ी,पम्पोर में घुस सकते हैं उनके लिए शांडिल्य व उनके छोटे बच्चो को मारना कितना बड़ा काम होगा।

कालका से लगातार चार बार विधायक रहे चन्द्रमोहन ने पत्रकारों को कहा वीरेश शांडिल्य उनके छोटे भाई हैं और देश को उनकी जरूरत है क्यों की उनमे देश भक्ति कूट कूट कर भरी ऐसे में केंद्र व राज्य तुरंत उनको व परिवार को सुरक्षा कवर दे । इसके लिए चन्द्रमोहन ने बताया कि उन्होंने राजनाथ सिंह और खट्टर को पत्र भी लिखा और उन्होंने कहा कि शांडिल्य के साथ साथ अम्बाला या अन्य जगह भी बड़ा नुकसान भी हो सकता है। चन्द्रमोहन ने कहा कि इस बात की भी खट्टर जाँच करे की अम्बाला पुलिस ने इतनी गंभीर धमकियों के बाद भी शांडिल्य व उसके परिवार को सुरक्षा नहीं दी जबकि पुलिस ने इस बात को ऍफ़आईआर दर्ज कर स्वीकार कर लिया की शांडिल्य को पाक आतंकवादी धमकिया दे रहे है उन्होंने कहा कि खट्टर के अधिकारी शांडिल्य की सुरक्षा की गलत रिपोर्ट देकर कही उन्हें मरवाना तो नहीं चाहते । चन्द्रमोहन ने वही नोटबंदी मामले में कहा की इससे आम आदमी तकलीफ में है और अपने ही देश के पैसे को काला धन बताना गलत है l इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर,एडवोकेट वरुण शर्मा,एडवोकेट विकास शर्मा,संजीव विक्टर,अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे l 

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD