Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

डा. बी. आर. अंबेदकर छठा विश्व कप कबड्डी-2016: महिला वर्ग में भारत और पुरुष वर्ग में इंग्लैंड फाईनल में

कैबिनेट मंत्री मलूका ने सेमी फाईनल मैचों का किया औपचारिक उद्घाटन , मेहराज गाँव ने पहली बार रिकार्ड तोड़ दर्शकों के बीच विश्व कप के मैचों की मेजबानी की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेहराज(बठिंडा) , 15 Nov 2016

Last updated on: Nov 15, 2016, 00:00 IST

मेहराज के मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में आज विश्व कप के नाक आउट मैचों की शुरुआत हुई जहाँ पुरुष और महिला वर्ग के खेले गए एक-एक सेमी फाईनल मुकाबले में इंग्लैंड की पुरुष और भारत की महिला टीम ने जीत हासिल करते हुए फाईनल में प्रवेश पा लिया है। महिला वर्ग में भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 41-19 के अंतर से हरा कर लगातार चौथी बार विश्व कप के फाईनल में प्रवेश पाया है। दूसरी ओर पुरुष वर्ग के पहले सेमी फाईनल मैच में दो रिकार्ड बनाए गए। छह विश्व कपों के इतिहास में पहली बार किसी मैच का स्कोर निर्धारित समय में बराबर रहने के बाद निर्णय टाईब्रेकर में हुआ जिसमें इंग्लैंड ने ईरान को 41-39 अंकों के अंतर से हरा कर फाईनल में प्रवेश पाया। इंग्लैंड की पुरुष टीम फाईनल में पहुँचने वाली पहली यूरोपियन टीम बन गई।इससे पहले सेमी फाईनल मैचों का औपचारिक उद्घाटन ग्रामीण विकास एंव पंचायत मंत्री और पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान स. सिकन्दर सिंह मलूका ने किया। मेहराज गाँव को पहली बार विश्व कप मैचों की मेजबानी का मौका मिला जहाँ दर्शकों की रिकार्ड तोड़ संख्या ने कांटे के मुकाबले का आनंद लिया। इस अवसर पर स. मलूका ने कहा कि विश्व कप की बदौलत पंजाबियों की मातृ खेल कबड्डी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गई है। कीनिया की महिला टीम जहाँ पहली बार सेमी फाईनल में पहुँचने वाली पहली अफ्रीकी  टीम बनी वहीं आज इंग्लैंड की टीम जीत कर पहली बार फाईनल में पहुँचने वाली यूरोपियन टीम बन गई। उन्होंने मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्य मंत्री स. सुखबीर सिंह बादल का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से पहली बार मेहराज गाँव को विश्व कप मैचों की मेजबानी करने का मौका मिला।  

दिन का पहले पुरुष वर्ग का पहला सेमी फाईनल इंग्लैंड और ईरान बीच खेला गया जो विश्व कप का सबसे जबरदस्त और रोचक मुकाबला रहा। यह मैच विश्व कप के  बाकी मैचों मुकाबले जाफियों के नाम रहा। इंग्लैंड के कप्तान सन्दीप संधू नंगल अंबिया ने कप्तानी खेल खेलते हुए रिकार्ड 14 जफ्फे लगा कर टाईब्रेकर में गए इस मैच में ईरान को 41-39 से हरा कर अपनी टीम को फाईनल में पहुँचाया। इंग्लैंड पहली यूरोपियन टीम है जो फाईनल में पहुँची है। यह मैच सन्दीप के नाम रहा जिसने ईरान के धाकड़ रेडरों को लगातार रोके रखा। इस मैच में शुरुआत में ईरान ने लीड ले ली परन्तु फिर इंग्लैंड ने बढ़त बना ली। मैच दौरान किसी भी वक्त 4-5 अंकों से अधिक का फर्क नहीं रहा। आखिरी पलों में ईरान ने वापसी की और मैच निर्धारित समय तक स्कोर 35- 35 के साथ बराबर रहा। विश्व कप के इतिहास में पहली बार नाक आउट मुकाबला टाईब्रेकर में गया जहाँ दोनों टीमें को 5-5 रेड डालने का मौका दिया गया। टाईब्रेकर में एक बार ईरान 39-36 (4-1 के अंतर से आगे था। इस मौके सन्दीप की ओर से लगाए दो जफ्फे और जगतार के एक जफ्फे ने इंग्लैंड के लिए लगातार पाँच अंक लिए और सेमी फाईनल मैच 41- 39 अंकों के साथ जीत लिया। 

इंग्लैंड की तरफ से रेडर नरविन्दर सिंह ने 12, अवतार सिंह ने 4 और अमनदीप सिंह ने 3 अंक लिए जबकि मैच दौरान छाई रही जाफ लाईन में से सन्दीप संधू ने 14, जगतार सिंह ने 5 और अमनदीप उपल ने 2 जफ्फे लगाए। ईरान की तरफ से मायआन ने 6 बहमान जावेदी ने 5 और पाएमान ने 3 अंक लिए जब कि हामिद ने 7 मजताबा वे 6 और अली सफारी ने 5 जफ्फे लगाए।दिन का दूसरा और आखिरी मैच महिला वर्ग का पहला सेमी फाईनल भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला गया। भारत की टीम ने आसानी से न्यूजीलैंड को 41-19 से हरा कर लगातार चौथी बार विश्व कप के फाईनल में प्रवेश पाया। भारतीय टीम की तरफ से कर्मी ने 7, राम बटेरी ने 5 और सुखी और नोना ने 3-3 अंक लिए जबकि जाफ लाईन में से रणदीप ने 5 खुश्बू ने 3 और सुखदीप ने 2 जफ्फे लगाए। न्यूजीलैंड की तरफ से रेडर परेसी ने 8 क्रिस्टीयन मोटो और जायला ने 3-3 अंक लिए और जाफी टायला फोर्ड ने 2 और ऐटलीना ने 1 जफ्फा लगाया।इस अवसर पर पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के सीनियर उप प्रधान स. तेजिन्दर सिंह मिड्डूखेड़ा, जिला परिषद बठिंडा के चेयरमैन स. गुरप्रीत सिंह मलूका, डिप्टी कमिश्नर श्री घणशाम थोरी, एस. एस. पी. श्री सवप्पन शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा आदि भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sikander Singh Maluka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD