Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

पुरूष वर्ग के पूल ए में से भारत व इंग्लैँड द्वारा जीत का चौका, सेमीफाईनल में किया प्रवेश

श्रीलंका की पुरूष टीम और कीनिया की पुरूष व महिला टीमों ने भी दर्ज की जीत, केबिनेट मंत्री मलूका द्वारा विश्व कप के मैचों की, की गई रस्मी शुरूवात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 12 Nov 2016

Last updated on: Nov 12, 2016, 00:00 IST

डा. बीआर अम्बेडकर 6वां विश्व कप कबडडी-2016 के 9 दिन के मैच आज बरनाला के नये बने बाबा काला महर मल्टी परपज स्टेडियम में हुये जहां कुल पांच मैच खेले गये। आज के मैचों के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री स. सिंकदर सिंह मलूका ने विश्व कप के मैचों की रस्मी शुरूवात से पहले नये बने स्टेडियम का उदघाटन किया। स्टेडियम के उदघाटन के बाद स. मलूका ने पहले मैच की टीमों भारत व कनाडा के खिलाडिय़ों के साथ जान पहचान की और गुब्बारे छोड़कर मैच की भी शुरूवात की। आज के पहले मैच का टास विशेष तौर पर बरनाला आये हाकी ओलपियन दीपक ठाकुर ने करवाया।आज खेले गये मैचों में पुरूष वर्ग के पूल ए में भारत व इंगलैड की टीमों ने लगातार चौथी जीत से इस पूल में से सेमीफाईनल में प्रवेश किया। भारत ने कनाडा को 54-35 और इंग्लैड ने श्रीलंका को 62-21 से हराया । दोनो टीमों के बीच खेले जाने वाले अंतिम मैच के पश्चात इस पूल की शिखर पर आने वाली टीम का फैसला होगा। 

पूल ए के एक अन्य मैच में सियारा लिओन ने स्वीडन को 43-35 से हराकर लीग की दूसरी जीत हासिल की पुरूष वर्ग के पूल बी के इकलौते मैच में कीनिया ने तनजानिया को 62-26 से हराकर लीग में पहली जीत का आंनद लिया। महिला वर्ग के रोचक मेच में कीनिया को टक्क र के मुकाबले में 37-24 से हराया।आज के मैचों दौरान विधायक संत बलबीर सिंह घुनस, पूर्व विधायक स. अजीत सिंह शांत, स. दरबारा सिंह गुरू,  जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन श्री रूपिन्द्र सिंह संधू, उपायुक्त श्री भूपिन्द्र सिंह राय, अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर श्रीमती परमपाल कौर, एसएसपी श्री गुरप्रीत सिंह तूर, नगर कौसिल के प्रधान श्री संजीव शौरी, शिरोमणि कमेटी सदस्य स. परमजीत सिंह खालसा व स. दरबार सिंह छीनीवाल, भाजपा के जिला प्रधान स. गुरमीत सिंह, जिला कोआरडीनेटर स. गुरमीत सिंह बणावाली, पंजाब कबडडी एसोसिएशन के मीत प्रधान स. तेजिन्द्र सिंह मिडूखेडा, भाजपा की राज्य मीत प्रधान अर्चना दत्त, खेल विभाग के डिप्टी डायरैक्टर श्री रूपिन्द्र रवि, सहायक डायरैक्टर श्री करतार सिंह सैंहबी, जिला खेल अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह, ओलम्पियन पलविन्द्र सिंह चीमा डीएसपी, ओलम्पियन गुरविन्द्र सिंह संघा  डीएसपी भी उपस्थित थे।

पहला मैच 

भारत ने कनाडा को 54-35 से हराया

दिन के पहले मैच में पांच बार की विश्व चैमिपयन भारत ने कनाडा को 54-35 से हराकर विश्व कप में लागतार चौथी जीत हासिल करते हुये सेैमीफाईनल मे प्रवेश कर लिया। भारत के रेडरों में  सुल्तान ने 11 , राजू व सुखजिन्द्र काला धनौला ने 10-10 और संदीप ने 7 अंक लिये जबकि जाफ लाईन में लवप्रीत ने4 और रणजौध, खुशदीप ने दो दो जफे लगाये। कनाडा द्वारा मनवीर ने 8 व रणजौध ने 7 अंक बटौरे और  जाफी बलजीत सिंह सेैदोके ने ने 1 जफा लगाया।

दूसरा मैच

सीआरा लिओन ने स्वीडन  को 43-35 से हराया

दर्शकों का आकर्षण का केन्द्र बनी अफ्रीकी टीम सियारा लिओन ने स्वीडन को कड़े मुकाबले में 43-33 से हराकर विश्व कप में पहली जीत हासिल की। सिआरा लियोन द्वारा रेडर जैसिस ने 9 व सैमुअल ने ने आठ अंक लिये जबकि  जाफी मोहम्मद ने 6 एवं फैलिस ने पंाच जफे लगाये। स्वीडन द्वारा रेडर खुशविन्द्र ने 10 व राजकुमार ने पांच अंक लिये। जबकि जाफी हरविन्द्र सिंह ने 7 व जपसिंह ने चार  जफे लगाये।

तीसरा मैच

इंगलैड ने श्रीलंका को 62-21 से हराया

पुरूष वर्ग के पूल ए में सेमीफाइनल में दाखिला लेने वाली इंग्लैड दूसरी टीम बनी जिसने श्रीलंका को एक तरफा मुकाबले में 62-21 से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की । इंग्लैँड के रेडर गुरदीप गोपी व गुरदित ने 9-9 अंक लिये जबकि  जाफ लाईन में से अमनदीप रिआड़ ने 7 व कमलदीप सिंह ने 6 जफे लगाये । श्रीलंका में से रेडर इम निसिम व प्रसन्ना ने तीन तीन अंक लिये।

चौथा मैच

महिला वर्ग -कीनिया ने श्रीलंका  को 37-24 से हराया

विश्व कप महिला वर्ग के आज इकलौते और और दिन के चौथे मैच में  कीनिया एवं श्रीलंका के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली शुरूवात में चाहे श्रीलंका को लीड मिल गई थी पंरतु कीनिया ने वापसी करते हुये मैच में पकड़ बना ली और अंत 37-24 से जीत हासिल की। कीनिया द्वारा सोफिया ने 14 व लिलियन ने 7 अंक लिये। जबकि जाफ लाईन में नदूंग ने 7 व मिकी ने चार जफे लगाये। श्रीलंका द्वारा रेडर दमीयन्ती ने 8 व पी कुमारी ने दो अंक लिये । और जाफ लाईन में से एमएमडी ने तीन जफे लगाये।

पांचवा मैच

कीनिया ने तनजानिया को 62-26 से हराया

दिन के अंतिम एवं पांचवा मैच पुरूषों के पुल बी की टीमों कीनिया व तनजानिया की टीमों के बीच खेला गया। कीनिया ने तनजानिया को  62-26 से हराकर विश्व कप में  जीत का खाता खोला। कीनिया द्वारा रेडर मैसस रैम्बो ने 16 एवं हैलिस ने 10 अंक लिये जबकि जाफी रोबिन ने9व केैविन ने पांच जफे लगाये। तनजानिया  द्वारा रेडर गैसपर ने7 एवं बेैंजामिन ने 8 अंक लिये और जाफी मूसा ने पांच जफे लगाये।

 

Tags: Sikander Singh Maluka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD