Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

वीरेश शांडिल्य बने श्री हिन्दू तख़्त के प्रचारक

जगतगुरु विभुशीद श्री पंचानंद गिरी महाराज ने वीरेश शांडिल्य को सौंपी अहम जिम्मेवारी

Listen to this article

5 Dariya News

अंबाला , 15 Nov 2016

Last updated on: Nov 15, 2016, 00:00 IST

हिन्दू धर्म व सनातम धर्म को मजबूत करने के लिए आज हिन्दू तख़्त के धर्माधीश जगतगुरु विभुशीद श्री पंचानंद गिरी महाराज ने आवाज़-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को श्री हिन्दू तख़्त का प्रचारक मनोनीत किया और उन्हें पूरे देश में जाकर हिन्दू धर्म,सनातन धर्म,गौमाता के सम्मान व हिन्दू देवी-देवताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ने का जिम्मा सौंपा l आज शहर में शांडिल्य के निवास पर कई हिन्दू नेताओं की मौजूदगी में उन्हें प्रचारक मनोनीत किया गया l वीरेश शांडिल्य जो पिछले कई वर्षों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे है l श्री पंचानंद गिरी ने श्री हिन्दू तख़्त का प्रचारक बनाकर समाज में फ़ैल रही कुरीतियों को दूर करने का भी जिम्मा सौंपा है l नवनियुक्त हिन्दू तख़्त के प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने जगतगुरु विभुशीद श्री पंचानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई वह उसे निभाते हुए हिन्दू धर्म व सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने खून का कतरा-कतरा कुर्बान कर देंगे उन्होंने कहा की हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने वालों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हिन्दू तख़्त इसके ऊपर गंभीर फैंसले लेगा l उन्होंने कहा जगतगुरु विभुशीद श्री पंचानंद गिरी महाराज के आशीर्वाद से वह पूरे देश का भ्रमण करेंगे और देवी-देवताओं के मंदिरों में दिर ढककर जाने पर बल देंगे l 

उन्होंने कहा की इसके साथ-साथ देश में अहम मंदिरों का भ्रमण किया जाएगा और मंदिरों का अवलोकन किया जाएगा जिन मंदिर में भी जीर्णोद्वार की जरूरत होगी उसपर हिन्दू तख़्त द्वारा प्राथमिकता से काम होगा l नवनियुक्त श्री हिन्दू तख़्त के प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने हिन्दू व सनातन धर्म से आह्वान किया की रामायण व श्रीमद भगवदगीता का जहा भी प्रकाश हो उसे सर पर पालकी में रख कर लेकर जाया जाएं l साथ ही शांडिल्य ने कहा 1984 के जो आतंकवाद पीड़ित हिन्दू परिवार है उन्हें तुरंत केंद्र व पंजाब सरकार से 781 करोड़ का मुआवजा दिलवाएंगे और पटियाला महाकाली मंदिर से शीश नवाने के बाद हिन्दू धर्म व सनातन धर्म को मजबूत करने की पहल करेंगे व जगतगुरु विभुशीद श्री पंचानंद गिरी महाराज व देश के तमाम शंकराचार्यों को समय-समय पर हिन्दू तख़्त पर चिन्तन व मंथन के लिए आमंत्रित करेंगे और जल्द ही वह इसके लिए कार्य शुरू करेंगे l साथ ही उन्होने देश के हर उस उद्योगपति को चेतावनी दी की चाहे बीड़ी का बंडल हो या कोई भी आपत्तिजनक सामग्री हो अगर उस बार देवी-देवताओं के चित्र छपे तो बर्दाश्त नहीं होगा l ऐसे लोगों के खिलाफ हिन्दू तख़्त तो कारवाई करेगा साथ ही कानूनी कारवाई भी होगी l साथ ही उन्होंने कहा की हिन्दुओं के धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ करने वालों को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l श्री हिन्दू तख़्त का मुख्यालय काली माता देवी मन्दिर पटियाला है l इस अवसर पर कुलवंत सिंह मानकपुर,सुरेश शर्मा,जसमीत जस्सी,अशोक जैन,वरुण शर्मा,विकास शर्मा,अंकुर अग्रवाल,तरसेम सैनी,लखविन्द्र सिंह साधापुर,चाहत चौहान,अशोक अग्रवाल आदि मौजूद थे l  

 

Tags: Jagadguru Panchanand Giri , Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD