Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेंगे : विराट कोहली

विराट कोहली
विराट कोहली
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट , 13 Nov 2016

Last updated on: Nov 13, 2016, 00:00 IST

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद स्वीकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेगी। भारत यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। भारत को चौथी पारी में 310 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में भारतीय टीम मैच समाप्त होने तक छह विकेट पर 172 रन बनाकर मैच बचा लिया। कोहली ने 49 रन और रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।कोहली ने मैच के बाद कहा कि वह अपनी टीम से बेहतर क्षेत्ररक्षण की उम्मीद करते हैं। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने इंग्लैंड के कई कैच छोड़े। कोहली ने कहा, "हम शुरुआती दो दिनों में इससे बेहतर कर सकते थे। हमने पांच कैच छोड़े।"कोहली ने आगे कहा, "इंग्लैंड ऐसी टीम है जिसे हम हल्के में नहीं ले सकते। सबसे बड़ी बात है कि अंत अच्छा रहा। हमें जिन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है उसे करना होगा। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हम पर लगातार दबाव बनाए रखा। हमें इसे स्वीकार करना होगा।"उल्लेखनीय है कि भारत मैच ड्रॉ कराने में तो सफल रहा, लेकिन इंग्लैंड ने पूरे मैच पर नियंत्रण अपने हाथ में रखा।इंग्लैंड ने पहली पारी में 537 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 488 रन बना सकी थी।

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD