Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विमुद्रीकरण से अर्थव्यवस्था को लाभ होगा :अमित शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Nov 2016

Last updated on: Nov 11, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को सही ठहराते हुए लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में सहयोग देने की अपील की। शाह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 500 और 1,000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण से लोगों को जो समस्याएं पेश आ रही हैं, उनसे निपटने के लिए सरकार कदम उठा रही है।भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए अभियान चलाया है। मैं लोगों से इसे स्वीकार करने और गति देने की अपील करता हूं।"उन्होंने माना कि विमुद्रीकरण के बाद नए नोटों के लिए लोगों को एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, "इस कदम से अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा।"शाह ने यह भी कहा कि बैंकों में 2.5 लाख रुपये तक की राशि जमा करने वालों को किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आएगी।उन्होंने कहा, "मध्यम वर्ग, गरीबों और छोटे व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।"भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से यह भी कहा कि नोट जमा कराने को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। ये दिसंबर के आखिर तक स्वीकार किए जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण की घोषणा मंगलवार को की थी।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD