Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में गरीब परिवारों को मुफत गैस कुनैक्षन व चूल्हे बांटने की शुरूवात

देश भर में 5 करोड़ परिवारो को उज्जवला स्कीम तहत दिये जाएगें मुफत गैस कुनैक्षन-केन्द्रीय राज्य मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 11 Nov 2016

Last updated on: Nov 11, 2016, 00:00 IST

गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों को निशुल्क गैस कुनैक्षन देने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्जवला स्कीम की पंजाब में शुरूवात करते हुये पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल,पैट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, खादय व सिविल सप्लाई व खपतकार मामलों संबधी मंत्री स.  आदेश प्रताप सिंह कैरों, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला और राज्य सभा सदस्य श्री श्वेत मलिक द्वारा बीपीएल परिवारों की महिलाओं को निशुल्क गैस कुनैक्षन बांटे गये।इस अवसर पर भव्य एकत्र को संबोधन करते हुये पैट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहलकदमी से पूरे देश में पांच करोड़ बीपीएल परिवारों को तीन वर्षो के अंदर उज्जवला स्कीम तहत निशुल्क कुनैक्षन बांटे जाएगें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 27 मार्च 2015 को देश के लोगों को अपील की थी कि वह अपनी मर्जी से एलपीजी पर मिलती सबसिडी को छोड़े ताकि उस सबसिडी से गरीब लोगों के घरों में गैस के चूल्हे जल सके। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की इस अपील का देश के लोगों पर बड़ा असर हुआ है और अब तक एक करोड़ से अधिक लोग स्वै इच्छा से एलपीजी पर मिलती सबसिडी छोड़ चुके है उन्होने कहा कि इस योजना तहत जितनी भी बचत होती है उससे गरीब परिवारों गैस कुनैक्षन उपलब्ध करवाये जा रहे है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि पंजाब में सभी बीपीएल परिवारों को 31 दिंसबर से पहले पहले निशुल्क गैस कुनैक्षन दे दिये जाएगें। उन्होने कहा कि प्रत्येक घर में गैस कुनैक्षन होने से वातावरण में फैलते धुए के प्रदूषण से राहत मिलेगी जो गरीब महिलाएं धुए के कारण बीमार होती थी अब वह भी नही होगी। पंजाब के किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुये केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बठिँडा और पटटी में एक हजार करोड़ रूपये की लागत से 500-500 टन की समर्था वाले दो बड़े प्लांट लगाये जाएगें। जिससे कृषि की व्यर्थ पराली, नाड़ आदि से पैट्रोल पैदा किया जा सकेगा। उन्होने कहा कि इससे पंजाब के किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। और प्रदूषण पर भी रोक लगेगी।उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल ने उज्जवला स्कीम के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद करते हुये कहा कि इस स्कीम से गरीब परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा उज्जवला स्कीम तहत निशुल्क कुनैक्षन दिये जा रहे है जबकि पंजाब सरकार द्वारा भी गरीब लोगों को राहत देते हुये फैसला किया गया हेै कि गैस कुनैक्षन के साथ मिलते चूल्हे राज्य सरकार द्वारा निुशल्क दिये जाएगें। उन्होने कहा कि अगले डेढ़ महीने में पंजाब के प्रत्येक घर में गैस कुनैक्षन होगा। स. बादल ने कहा कि केन्द्र सरकार की सहायता से बहुत जल्द पंजाब में कृषि व्यर्थ से पैट्रोल बनाने के लिए बड़े प्लांट स्थापित किये जाएगें।

उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और राज्य सरकार ने लोगों का जीवन स्तर उंचा उठाने के लिए कड़े यत्न किये है उन्होने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन सरकार ने जो कहा था वह करके दिखाया है स. बादल ने कहा कि आज राज्य पंजाब बिजली के क्षेत्र में सरपल्स है और सस्ता आटा दाल योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई कल्याण कारी योजनाए चल रही है स. बादल ने कहा कि पिछले चार महीनों में चार लाख मरीजों ने स्वास्थ्य बीमा योजना तहत निशुल्क ईलाज करवाया है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 1800 निशुल्क दवाईयों की दुकाने भी खोल दी गई है जिनसे निशुल्क दवाई मिलने के साथ टैस्ट भी निशुल्क किये जाएगें।स. सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों में भी अकाली भाजपा गठबंधन बड़ी जीत हासिल करके सरकार बनाएगा। उन्होने कहा कि अगले पांच वर्षो में 35 हजार करोड़ रूपये खर्च करके राज्य के सभी गांवों मेें सीवरेज सिस्टम , स्ट्रीट लाईटें, पक्की गलिया आदि सुविधाएं देकर गांवों की छवि बदली जाएगी।पंजाब के खादय एवं सिविल आपूर्ति व खपतकार मामले मंत्री स. आदेश प्रताप सिंह कैरों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री का गांव कैरों से उज्जवला स्क्ीम की शुरूवात करने के लिए धन्यवाद किया। स. कैरों ने कहा कि पंजाब भर में 7.75 लाख बीपीएल परिवार है। जिनको थोड़े समय में निशुल्क गैस कुनेैक्षन देने से राज्य सरकार द्वारा निशुल्क चूल्हे भी दिये जाएगें। उन्होने बताया कि पहले पड़ाव तहत राज्य में 1.80 लाख निशुल्क गैस कुनैक्षन बांटे जा रहे है। उन्होने बताया कि आज गांव कैरों में पटटी क्षेत्र की 2200 महिलाओं को इस स्कीम का लाभ दिया गया है। स. कैरों ने कहा कि पैट्रोलियम मंत्रालय द्वारा कृषि व्यर्थ से पेैट्रोल बनाने का प्लांट लगाने से इस सीमावर्ती क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा।इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला और राज्य सभा सदस्य श्री श्वेत मलिक ने अपने संबोधन में उज्जवला स्कीम संबधी जानकारी देते हुये केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याण योजनाओं का जिक्र किया। इससे पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान , उपमुख्यमंत्री स. बादल, केबिनेट मंत्री स. कैरों, श्री सांपला व अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रताप सिंह कैरों की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कियें।इस अवसर पर गुरप्रताप सिह गुडडू कैरों, चेयरमैन अजयपाल सिंह मीरांकोट, भारत पैट्रोलियम के अधिकारी सलिन्द्र  शर्मा, संदीप जैन, डिप्टी कमीशनर तरनतारन इंजी: डीपीएस खरबंदा, एसएसपी मनमोहन शर्मा, गुरमुख सिंह घुल्ला बलेर, अवन कुमार सोनू चीमा, सुरेन्द्र कुमार छिंदा, जसबीर सिंह ढोटीयां, सोनू चीमा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Sukhbir Singh Badal , Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD