जल्द राष्ट्रीय स्तर पर आवाज-ए-हिन्दुस्तान संगठन का उदय होगा यह जानकारी पत्रकारो से बातचीत करते हुए ब्राहमण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने दी उन्होने कहा कि इस संगठन का गठन ग्राम स्तर से लेकर विधानसभा जिला स्तर प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर किया जायेगा। शांडिल्य ने कहा कि इस संगठन में हिंदु मुस्लिम सिख इसाई के प्यार का संगम होगा उन्होेने कहा यह कि आवाज-ए -हिन्दुस्तान आतंकवाद के खात्मे के साथ-साथ राजनीतिक आतंकवाद, इकनोमिकल आतंकवाद,भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढओ अभियान को मजबूत करने , देश में अच्छे लेागो केा गांव के सरपंच से लेकर विधायक व लोकसभा तक ले जाने की मुहिम छेडी जायेगी । देश में एक समान न्याय मिले तेजी से न्याय मिले भारत के संविधान को मजबूत करने की मुहिम भी आवाज-ए- हिन्दुस्तान छेंडेगा ।
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सीमा पर लड रहे जवानेा अर्धसैनिक बलों व पुलिस जवानों की शहादत को सम्मान दिलाने उनके परिवारों को सम्मान दिलाने की लडाई की मुहिम भी आवाज-ए- हिन्दुस्तान छेंडेगा। शांडिल्य ने कहा कि आवाज-ए-हिन्दुस्तान के गठन को लेकर 15 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर एक बैठक अम्बाला में बुलाई है जिसमें हर राज्य के दो प्रतिनिधि शामिल होंगे साथ ही उन्होने कहा कि राईट टू सर्विस एक्ट,राईट टू एजूकेशन एक्ट को लागू करवाएगें और आरटीआई को और मजबूत व पारदर्शी बनाने के लिए मुहिम छेेडेगे । शांडिल्य ने कहा की आगामी बैठक में आवाज़-ए-हिंदुस्तान कार्यकारिणी पर चर्चा की जाएगी l वीरेश शांडिल्य ने कहा आवाज़-इ-हिंदुस्तान से जुड़ने के लिए वह 8221953333 पर सम्पर्क कर सकते है l इस अवसर पर कुलवंत सिह मानकपुर,प्रेम सैनी,सुदेश जैन मिट्ठा, लखविद्र साधापुर,इकबाल सिंह,केसर सिंह आदि मौजूद थे l