Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इतिहास को सही दिशा में ले जाएं मतदाता : बराक ओबामा

बराक ओबामा
बराक ओबामा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मियामी , 04 Nov 2016

Last updated on: Nov 04, 2016, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को कहा कि आठ नवम्बर को राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में मतदान कर इतिहास को सही दिशा में आगे ले जाने का मतदाताओं के पास एक अवसर होगा। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मियामी में फ्लोरिडा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय परिसर में ओबामा ने कहा, "हिलेरी क्लिंटन हम लोगों को आगे ले जाएंगी, अगर आप उन्हें एक अवसर देंगे।"आबामा ने अपने भाषण के दौरान डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के लिए उत्साह उत्पन्न करने हेतु यह कहकर अपनी लोकप्रिया का लाभ उठाने की कोशिश की कि हिलेरी क्लिंटन ने उन्हें एक अच्छा राष्ट्रपति बनाया और वह उनके कामों को आगे बढ़ाएंगी।

ओबामा ने कहा, "मतपत्र से निष्पक्षता। मतपत्र से शालीनता। मतपत्र से न्याय। हमने सारी तरक्की मतपत्र के बल पर की है।"इसके बाद राष्ट्रपति ने व्यापक आव्रजन सुधार के लिए राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार का समर्थन करने का उल्लेख किया, जिससे बिना दस्तावेज के 1.1 करोड़ से अधिक प्रवासियों को नागरिकता मिलने, उच्च न्यूनतम मजदूरी तय करने और समान काम के लिए समान भुगतान का मार्ग प्रशस्त होगा।उन्होंने कहा कि ठीक इसके विपरीत, राष्ट्रपति बनने के लिए ट्रंप विशिष्ठ रूप से और स्वभाव से अयोग्य हैं।ओबामा ने वर्षो तक कर अदा नहीं करने, उत्पीड़न की वकालत करने और अमेरिको में मुस्लिम आप्रवासियों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव करने के लिए ट्रंप की निंदा की।उन्होंने इस धारणा की भी हंसी उड़ाई कि ट्रंप नौकरी-पेशा अमेरिकियों की आवाज बनेंगे।ओबामा ने साल 2005 के टेप के आधार पर ट्रंप के चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो यह बदल नहीं जाएगा।

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD