Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक्सान को घटाने के लिए लोगों को शिक्षित करने के उद्धेश्य से विस्तृत योजना तैयार करेगी-बिक्रम सिंह मजीठिया

स्कूल व पंचायत स्तर पर लागू की जाएगी मुहिम, मजीठिया द्वारा नई दिल्ली में एशियन कॉन्फ्रैंस में हिस्सा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Nov 2016

Last updated on: Nov 03, 2016, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व मंत्री और सूचना व लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने एलान किया है कि पंजाब सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक्सान को घटाने के लिए लोगों को शिक्षित करने के उद्धेश्य से विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।  प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक्सान को घटाने के लिए तीन दिवसीय एशियन मिनिस्टरीयाल कॉन्फ्रैंस के विज्ञान भवन में उद्घाटनी समारोह के बाद बात करते स.मजीठिया ने कहा कि प्राकृतिक स. मजीठिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जा रही है ताकि इस अवसर पर होने वाले नुक्सान को घटाया जा सके। स.मजीठिया ने कहा कि इस वर्ष में होने वाले प्राकृतिक आपदाएं सबसे अधिक एशियन क्षेत्र में  दर्ज होती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 दौरान दुनियाभर में हुई प्राककृतिक आपदाओं में 45 फीसदी ऐशियन क्षेत्र में घटी जिसके साथ राष्ट्रीय, क्षेत्रीय सामाजिक, वातावरण तथा आर्थिक विकास पर उल्टा प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि प्राकतिक आपदाओं की सबसे अधिक मार नवयुवकों पर पड़ती है और 50 फीसदी से अधिक नवयुवक प्राकृतिक आपदाओं दौरान प्रभावित होते हैं।उन्होंने आगे कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक्सान को घटाने के लिए जरूरी है कि बच्चों व नवयुवकों को पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए और उन्हें इस संबंधी शिक्षित किया जाए इसलिए पंजाब सरकार ने स्कूली व पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए विस्तृत योजना तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि जागरूकता मुहिम में गैर सरकारी संगठन, निजी संस्थान, सामाजिक संस्थाओं,  ररैड क्रॉस सोसायटियों और स्वै: सहायता समूहों को शामिल किया जाएगा। स.मजीठिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल पहले ही एक राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन फोर्स का गठन कर चुके हैं जिसमें 15 टीमें हैं और प्रत्येक टीम में 40 जवान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है व देश अन्नदाता है तथा कृषि देश की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी है इसलिए प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुक्सान को घटाने के लिए भी विशेष कार्य किए  जाने चाहिए। स. मजीठिया ने कहा कि इस संदर्भ में पंजाब ने पहल करते   फसलों के नुक्सान के लिए मुआवज़ा दोगुना कर दिया है और कीड़े-मकौड़ें, तूफान, बाढ़ व सफेद मक्खी से होने वाले नुक्सान को भी पहली  बार फसली नुक्सान में शामिल किया है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, राज गृह मंत्री श्री किरण रिजीजू तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय शख्शियतों के साथ प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक्सान को कम करने के लिए तीन दिवसीय एशियन मिनिस्ट्रीयल कॉन्फ्रैंसस का उद्घाटन किया। इस कॉन्फ्रैंस में 61 देशों के डेैलीगेट भाग ले रहे हैं।

 

Tags: Bikram Singh Majithia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD