Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

बराक ओबामा ने ओवल ऑफिस में पहली बार मनाई दिवाली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 31 Oct 2016

Last updated on: Oct 31, 2016, 00:00 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस स्थित अपने ओवल ऑफिस में पहली बार दिवाली मनाई। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी अंतिम दिवाली थी और उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले राष्ट्रपति इस परंपरा को जारी रखेंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ओबामा ने कहा, "इस साल, ओवल ऑफिस में दिवाली के मौके पर पहला दीया जलाते हुए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक दीपक जो अंधकार पर हमेशा प्रकाश की जीत का प्रतीक है।"उन्होंने कहा, "यह एक परंपरा है, जिसके बारे में मुझे उम्मीद है कि आगामी राष्ट्रपति इसे जारी रखेंगे।"समस्त ओबामा परिवार की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "इस दिवाली पर मैं आपके और आपके प्रियजनों की शांति व खुशियों की कामना करता हूं।" ओबामा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दीया जलाते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह भारतीय व अमेरिकी युवाओं से घिरे हुए हैं।

पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसे 23 हजार लाइक्स मिले। साथ ही इस पोस्ट को 11,000 बार शेयर किया गया।बराक ओबामा व्हाइट हाउस में साल 2009 से ही व्यक्तिगत तौर पर दिवाली मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "व्हाइट हाउस में साल 2009 से ही दिवाली समारोह मनाने को लेकर मुझे गर्व है और मिशेल तथा मैं यह कभी नहीं भूलेंगे कि दिवाली पर लोगों ने मुंबई में हमारा किस प्रकार खुले दिल से स्वागत किया था।" ओबामा ने अमेरिका में तथा दुनिया के अन्य हिस्सों में दिवाली मनाने वालों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा, "हिंदू, जैन, सिख तथा बौद्ध दीया जलाते हैं, प्रार्थना करते हैं, अपना घर सजाते हैं और अपने प्रियजनों का स्वागत करते हैं। हम मानने हैं कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है।"

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD