Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मनमीत अलीशेर की हत्या पर आम आदमी पार्टी ने दुःख प्रकट किया

विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे भारत सरकारः भगवंत मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 29 Oct 2016

Last updated on: Oct 29, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष तथा संसद सदस्य भगवंत मान ने आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन नगर में पंजाबी युवा मनमीत अलीशेर की एक सनकी गोरे द्वारा की गई दर्दनाक हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भारत सरकार से विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की जान व माल की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने की मांग की है।शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में भगवंत मान ने बताया कि संगरूर ज़िले से संबंधित मनमीत अलीशेर आम आदमी पार्टी का अत्यंत समर्पित व सक्रिय एनआरआई वालंटियर (स्वंय-सेवी) था तथा तथा वह विगत कई वर्षों से आस्ट्रेलिया में पार्टी की गतिविधियां चला रहा था। कुछ समय पूर्व मनमीत अलीशेर व उसके अन्य साथियों ने आस्ट्रेलिया के विभिन्न नगरों में भगवंत मान के शो भी आयोजित किए थे। उन्होंने कहा कि मनमीत अलीशेर की मृत्यु न केवल उन की निजी, अपितु संपूर्ण पार्टी का कभी भी पूरा न हो सकने वाला घाटा है।भगवंत मान ने दुःख की इस घड़ी में मनमीत अलीशेर के परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट की। भगवन्त मान ने कहा कि विगत कुछ समय में आस्ट्रेलिया, अमेरिक, इंग्लैण्ड व विश्व के अन्य देशों में रोज़ी-रोटी हेतु गए पंजाबियों के ऊपर नस्लीय आक्रमण बढ़ते जा रहे हैं।ऐसे नस्लीय आक्रमणों को रोकने हेतु भारत सरकार को संबंधित विदेशी सरकारों के पास ये मुद्दे गंभीरतापूर्वक उठाने की आवश्यकता है। सैकड़े पंजाबी वहां की जेलों में बन्द हैं तथा बहुतेरों का कोई पता-ठिकाना नहीं लग रहा है। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय विदेश मंत्रालय को विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि रोज़ी-रोटी की मजबूरी में विदेशी धरती पर फंसे युवाओं की सुरक्षित देश वापसी संभव हो सके।

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD