Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

कश्मीर : अली शाह गिलानी की मांग, गिरफ्तार लोगों को रिहा करें

अली शाह गिलानी
अली शाह गिलानी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 25 Oct 2016

Last updated on: Oct 25, 2016, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता यशवंत सिन्हा से कहा है कि कश्मीर मुद्दे का समाधान कैसे किया जाए, इसे लेकर बातचीत शुरू करने से पहले सरकार को घाटी में अशांति के दौरान गिरफ्तार किए गए अलवादी नेताओं व अन्य लोगों को रिहा करना चाहिए। यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को गिलानी व हुर्रियत के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक सहित अलगाववादियों से मिलने के लिए पांच सदस्यीय दल का नेतृत्व किया।गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के गुट द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सिन्हा व अन्य के श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गिलानी से उनके आवास पर मुलाकात की।बयान के मुताबिक, बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। 

गिलानी ने मांग की है कि सभी लोगों व नेताओं को रिहा करना चाहिए और उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने चाहिए, ताकि बातचीत के बाद कश्मीर मुद्दे पर एक साझा व संयुक्त दृष्टिकोण सामने आ सके।सिन्हा के नेतृत्व वाले दल में पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्लाह, पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल काक, पत्रकार भारत भूषण तथा कार्यकर्ता सुशोभा बर्वे शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने यह स्पष्ट किया कि वे सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे और अपनी तरफ से पहल के लिए कश्मीर घाटी का दौरा कर रहे हैं।दौरे का उद्देश्य घाटी में बीते 108 दिनों की अशांति व बंद के बाद जारी गतिरोध खत्म करना है, जिससे कश्मीर घाटी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।इस दौरान हिंसक प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाबलों के बीच झड़पों में कम से कम 92 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 12,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने 7,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पथराव करने का संदेह है। कुछ को छोड़ा भी गया है।

 

Tags: Syed Ali Geelani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD