Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आरएसएस बैठक में केरल, बंगाल में हत्याओं पर प्रस्ताव पारित होगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 23 Oct 2016

Last updated on: Oct 23, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक रविवार को यहां शुरू हुई, जिसमें केरल में राजनीतिक हत्याओं और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में हिंदुओं पर हमलों पर चर्चा हो रही है। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (एबीकेएम) केरल में अपने कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर सोमवार को एक प्रस्ताव पारित करेगा।आरएसएस के प्रवक्ता वी. भागैया ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के बावजूद केरल में जारी राजनीतिक हत्याओं की निंदा की जाएगी।आरएसएस के सह सरकार्यवाह, भागैया ने कहा, "असहिष्णु कम्युनिस्ट अत्यंत जघन्य तरीके से आरएसएस कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं और उन्हें डराने के लिए उनकी संपत्तियों को भी नष्ट कर रहे हैं। राज्य में एक अति अमानवीय, असहिष्णु और असंवैधानिक मुहिम चल रही है।"आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हैदराबाद के बाहरी हिस्से में स्थित अन्नोजीगुडा में बैठक का उद्घाटन किया।सरकार्यवाह भैयाजी जोशी बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं, जिसमें संघ की 42 राज्य शाखाओं से 400 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

भागैया ने कहा कि बैठक में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा और तमिलनाडु में चरमपंथी इस्लामी ताकतों द्वारा हिंदुओं और संघ पदाधिकारियों पर बढ़े हमलों पर चर्चा चल रही है।आरएसएस ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हमले उन जिलों में हो रहे हैं, जो बांग्लादेश की सीमा से लगे हैं।भागैया ने आरोप लगाया कि एक मुस्लिम ने 17 साल की एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया।भागैया ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों को तुष्ट करने के लिए दुर्गा पूजा को भी राज्य सरकार ने निशाना बनाया।बैठक में जाति एवं मजहब के आधार पर ढाए जा रहे जुल्मों, पर्यावरण क्षरण, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और ग्लोबल वार्मिग पर भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। आरएसएस के मीडिया प्रभारी मनमोहन वैद्य ने कहा कि सामाजिक सौहाद्र्र पहल के तहत आरएसएस गाय आधारित खेती, कुटुंब प्रबोधन और समाज में समरसता के जरिए ग्राम विकास पर जोर दे रहा है।

 

Tags: RSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD