Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पर्यावरण मंत्री ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के दो दिन के सम्मेलन का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2016

Last updated on: Oct 21, 2016, 00:00 IST

पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे ने कहा है कि जंगल का जीवंत अस्तित्व है और जंगल अपनी अभिव्यक्ति करता है बशर्ते हममें सुनने की क्षमता हो। तीन महत्वपूर्ण घटक- वन, जनजातीय वनवासी और वन्य जीव एक-दूसरे के पूरक हैं और प्रतिद्वन्द्वीं नहीं है। उन्होंने कहा कि वनों में बड़ी संख्या में पेडों को वनवासियों द्वारा नहीं गिराया जा रहा। वन, वनवासी तथा वन्यजीव के प्रति स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले से औपनिवेशिक सोच रही है। पर्यावरण मंत्री ने वनों पर दबाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी, बांस और घास इस दबाव को कम करने के संभावित विकल्प हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि विकास का सही रास्ता ही पर्यावरण का सही मार्ग है। दवे ने कहा कि जीवन का सही तरीका और न्यूनतम कार्बन के साथ जीवन व्यतीत करना ही जलवायु परिवर्तन की चुनौती का जवाब है।

अपर मुख्य सचिवों (वन)/वनों के प्रधान मुख्य संरक्षक और मुख्य वन्य जीव वार्डेनों के दो दिन के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री अनिव माधव दवे ने कहा कि पेरिस समझौता, आत्मविकास लक्ष्य 2030 और एचएफसी पर हाल में हुए समझौते के अंतर्गत वचनबद्धता पूरी करने के लिए भारत स्वैच्छिक आधार पर अनेक कदम उठाने पर सहमत हुआ है। पर्यावरण मंत्री ने पर्यावरण क्षेत्र में विश्व और राष्ट्रीय स्तर पर हाल के विकासों का जिक्र किया। उन्होंने वानिकी संबंधी एनडीसी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कारगर रणनीति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री दवे ने राष्ट्रीय स्तर पर सीएएमपीए विधेयक पारित किए जाने का जिक्र किया। इस विधेयक से क्षतिपूरक वानिकी कोष के अंतर्गत उपलब्ध धन का कारगर उपयोग करने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि हमेशा पर्यावरण और विकास साथ-साथ रहे हैं। उन्होंने पौधे लगाने और पौधों को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वनों से युवा पीढ़ी को जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन का मुख्य विषय है नुकसान किए बगैर विकास, जनभागीदारी, कार्यबल का कौशल विकास और क्षमता सृजन के साथ-साथ वनों पर निर्भर लोगों तथा वन्य जीव और लकड़ी का अवैध व्यापार है। सम्मेलन में वानिकी और वन्य जीव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।वर्ष 2016 भारतीय वन सेवा के विकास में महत्वपूर्ण वर्ष है। भारतीय वन सेवा अखिल भारतीय सेवा के रूप में अपना 50 वर्ष पूरा कर रही है। इस अवसर पर श्री दवे ने ‘गोल्डन लीव्स – सेलब्रिटिंग 50 ईयर्स ऑफ इंडियन फॉरेस्ट सर्विस’ नामक पुस्तिका का अनावरण किया। महानिदेशक तथा विशेष सचिव डॉ. एस.एस.नेगी ने स्वागत भाषण दिया और वन महानिदेशक श्री अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD