Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

देश में अघोषित आपातकाल : शरद यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिहारशरीफ , 17 Oct 2016

Last updated on: Oct 17, 2016, 00:00 IST

जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शरद यादव ने सोमवार को कहा कि आज देश में आपातकाल जैसी हालत है, लेकिन यह घोषित नहीं है। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में जद (यू) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के अंतिम दिन सोमवार को खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, "इंदिरा गांधी के समय आपातकाल दिखती थी, लेकिन आजकल जो हाल है सो दिखता भी नहीं है। बहुत कठिन है।" उन्होंने कहा कि आज लोग संविधान और कानून की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं। एक देश में एक ही कानून चलना चाहिए। शरद यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव भाजपा ने सिर्फ पैसे के दम पर जीता। लोगों को सपने दिखाए गए और देश की जनता नरेंद्र मोदी के सपने दिखाने की 'कला' का सच नहीं समझ सकी। लेकिन ढाई साल में पूरी पोलपट्टी खुल गई है। 

अब लोग झांसे में आनेवाले नहीं हैं।गौरतलब है कि 10 साल सत्ता से बाहर रहने के बावजूद भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 31 हजार करोड़ रुपये खर्च किए थे।वहीं, जद (यू) नेता क़े सी़ त्यागी ने पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब नीतीश को देश का सपना पूरा करने के लिए छोड़ दें। अब नीतीश बिहार ही नहीं, देश की जरूरत बन गए हैं। उन्होंने कहा, "पूरा देश नीतीश को उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। बिहार के लोग अब देश के सपने पूरा करने के लिए उन्हें छोड़ दें, यह देशहित में होगा।"

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD