Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नीतीश ने तख्त साहिब से 'जागृति यात्रा' को किया रवाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 13 Oct 2016

Last updated on: Oct 13, 2016, 00:00 IST

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश उत्सव को लेकर जनजागृति पैदा करने के उद्देश्य से गुरुवार को यहां पटना साहिब के तख्त श्री हरिमंदिर जी परिसर से 'जागृति यात्रा' निकाली गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'जागृति यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जनवरी 2017 में आयोजित गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरणा देना है। यह जागृति यात्रा पूरे देश का भ्रमण कर 20 नवंबर को वापस तख्त श्री हरिमंदिर लौटेगी। जागृति यात्रा में पांच वाहनों का काफिला है, जिस पर गुरु गोविंद सिंह के द्वारा हस्तलिखित गुरुग्रंथ साहिब की बीड़, गुरु महाराज के दो तीर, चक्र और छोटी कृपाण को शामिल किया गया है।

हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री थोड़ी देर के लिए इस यात्रा में शामिल भी हुए। जागृति रथ की रवानगी से पूर्व तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में संक्षिप्त कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें तख्त श्री हरिमंदिर जी के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह समेत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम आयोजन के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं। रथ को रवाना करने से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेका। इस मौके पर प्रबंधक कमिटी ने उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल मनाए जानेवाले गुरु गोविंद सिंह महाराज का 350वां प्रकाश उत्सव और महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी समारोह बिहार के लिए गौरव की बात है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि दसवें गुरु साहिब का जन्म पटना की ऐतिहासिक धरती पर हुआ। 

इस बार उनकी 350वीं जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने का सुअवसर सबको मिल रहा है। उन्होंने कहा, "यह आयोजन भव्य होगा और इसमें दुनिया भर के सिख श्रद्धालुओं सहित लाखों लोग मौजूद रहेंगे। सरकार इस आयोजन को बेहतर ढंग से कराने के लिए हर संभव उपाय कर रही है।"जागृति यात्रा के जरिए लोगों के गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी और उनकी शिक्षाओं के साथ 350वें आयोजन के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। यह यात्रा सबसे पहले झारखंड पहुंचेगी और उसके बाद पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जाएगी। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD