Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जगमीत सिंह बराड़ ने अमरेन्द्र की टिप्पणी की बुढ़ापे के बयान के रूप में हंसी उड़ाई

जगमीत सिंह बराड़
जगमीत सिंह बराड़
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Oct 2016

Last updated on: Oct 10, 2016, 00:00 IST

पूर्व सांसद व पंजाब लोक हित अभियान के कनवीनर जगमीत सिंह बराड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की टिप्पणी की हंसी उड़ाई है, जिन्होंने नवजोत सिद्धू व बराड़ की एक गैर अनुशासित के रूप में ङ्क्षनदा की थी। उन्होंने सवाल किया है कि छज्ज तां बोले, छाननी क्यों बोले? इसके अलावा, अमरेन्द्र प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष बनने से पहले अपनी गतिविधियों व निराशा बारे यादाश्त खोते जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कैप्टन का अपना भी गैर अनुशासित रिकॉर्ड है। जिन्होंने भ_ल, केपी, दूलो व बाजवा तक किसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सही तरीके से काम नहीं करने दिया था। उन्होंने 2007 व 2012 में कांगे्रस को बुरी तरह से तबाह कर दिया था और सरेआम नेशनल टी.वी चैनल पर बरसते हुए कहा था कि यदि बाजवा को हटाया न गया, तो वह अपनी पार्टी बना लेंगे और फिर वह सोनिया गांधी के रिटायर होने का इंतजार करने लगे, चाहे वह खुद सोनिया से ज्यादा बजुर्ग हैं। यदि यह अनुशासन की परिभाषा है, तो उन्हें पूरी तरह से जांच की जरूरत है।

बराड़ ने कांग्रेस द्वारा ताजा समय में की गल्तियों की भी ङ्क्षनदा की है। उन्होंने कहा कि अमरेन्द्र के गुंडे विधायकों ने वर्कर को स्टेज पर थप्पड़ मारा था, उनकी पूर्व महिला सांसद की बेइज्जत की थी, एक अन्य पूर्व सांसद को स्टेज से उतारा था। जिन्होंने हाल ही में सरेआम मौजूदा सांसद व अपने विपक्ष के नेता की बेइज्जती करते हुए एक अकाली मित्र हंसराज हंस को खरीदा था। अमरेन्द्र को दूसरों को सलाह देने से पहले अपनी अंदर झांकना चाहिए।बराड़ अमरेन्द्र की निराशा पर भी बरसे हैं। उन्होंने कहा कि बादलों द्वारा अमरेन्द्र को केसों में बरी करने के बावजूद राहुल गांधी उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं ऐलान रहे हैं। बाजवा व नवजोत उनकी टांगें खींच रहे हैं और केजरीवाल व आप उनको और नुक्सान पहुंचा रहे हैं। उन्हें अमरेन्द्र की गतिविधियों पर इसका प्रभाव देखकर अब डर लगा रहा है।आखिर में बराड़ ने अपने पुराने बयानों को स्पष्ट करते हुए व कांग्रेस से अपने रास्ते अलग करते हुए कहा कि वह लोगों के प्रतिनिधि हैं, न कि राजों की अदालतों के, जहां आपको हां में हां मिलाने व पाकिस्तानी मेहमानों के लिए दावत देने का फायदा मिलता है। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता नहीं किया है और वह अमरेन्द्र के साथ सहमत हैं कि वह कभी भी दालातों व नौकरों के समूह में फिट नहीं बैठते। यहां तक कि नवजोत को भी पटियाले के चोर की अदालत का हिस्सा बनने से पहले दो बार सोचना चाहिए।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD