Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

वीरता और युद्ध गाथाएं संजोए है भोपाल का शौर्य स्मारक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 09 Oct 2016

Last updated on: Oct 09, 2016, 00:00 IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में निर्मित शौर्य स्मारक में वीरता और युद्ध की गाथाएं संजोई गई हैं। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अक्टूबर को इस स्मारक का लोकार्पण करेंगे। लगभग 12 एकड़ में फैले इस स्मारक में मानव सभ्यता के आदिकाल से आधुनिक काल तक के युद्धों के दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं। स्वतंत्रता के बाद हुए युद्धों के लगभग 70 छायाचित्र भी यहां लगे हैं। यहां आने वालों को सियाचिन की कठिन परिस्थितियों का अहसास होगा।सेना के सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपतियों और तीनों सेनाओं के अध्यक्षों के चित्र भी लगाए गए हैं। वीरता और शौर्य से भरी कविताएं भी उकेरी गई हैं। 60 सीटों वाला एक थियेटर भी है, जिसमें शौर्यपूर्ण लघु फिल्में दिखाई जाएंगी।स्मारक में जीवन का अहसास, मृत्यु और मृत्यु के परे जीवन की संकल्पनाओं का अनुभव कराने का प्रयास किया गया है। जब बाहर से इस हिस्से में पहुंचते हैं तो अंधकार छा जाता है। कुछ देर बाद धीरे-धीरे अंधेरा छंटने लगता है, रोशनी बढ़ती है और आगे बढ़ने पर फिर उजाला ही उजाला नजर आता है। इतना ही नहीं, युद्ध की आवाजें भी संयोजित की गई हैं। 

शौर्य स्तंभ निर्माण की संकल्पना मृत्यु पर विजय है। स्तंभ के नीचे लाल बिंदु रक्त का प्रतीक है। सर्वोच्च पर सफेद जीवन को प्रदर्शित करता है। शौर्य स्तंभ के पीछे स्वतंत्र भारत के वीरगति प्राप्त करने वाले प्रदेश के शहीदों के नाम अंकित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन के दिन इस शौर्य स्तंभ में निरंतर जलने वाली ज्योति भी प्रज्जवलित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इस स्मारक का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि शौर्य स्मारक देशभक्ति की प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यहां आने वाले को भारतीय सैनिकों के शौर्य का परिचय मिलेगा। इससे नागरिकों को गौरव का अहसास होगा। उनमें देशभक्ति, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के भाव जगेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद शहीदों की स्मृति में बनने वाला पहला स्मारक है। अभी जो स्मारक है, वे युद्ध स्मारक हैं। यह शहीदों के शौर्य की स्मृतियों का स्मारक है। यहां इसका अहसास होगा कि कितनी कठिन परिस्थितियों में हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं।प्रदेश के मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने मुख्यमंत्री को शौर्य स्मारक की व्यवस्था और प्रधानमंत्री के भ्रमण से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD