Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने बाड़मेर में मुनाबाओ बीओपी का दौरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाड़मेर , 08 Oct 2016

Last updated on: Oct 08, 2016, 00:00 IST

केन्‍द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने राजस्‍थान में भारत-पाकिस्‍तान सीमा (आईपीबी) के अपने दौरे के दूसरे दिन आज बाड़मेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुनाबाओ बोर्डर आउट पोस्‍ट (बीओपी) का दौरा किया।केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने बीएसएफ के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कभी भी किसी पर आक्रमण नहीं करता और हमारा इरादा दूसरों की जमीन पर कब्‍जा करने का नहीं है। हमारी विरासत ‘वसुधैव कुटुम्‍बकम’ में है, जिसका अर्थ होता है ‘पूरा विश्‍व एक परिवार है’। श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम पहले गोली नहीं चलाते, लेकिन अगर हम पर हमला किया जाए, तो इसके जवाब में ट्रिगर दबाने के बाद हम गोलियों की संख्‍या नहीं गिनते।केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने बेहद प्रतिकूल तापमान एवं जटिल रेगिस्‍तानी क्षेत्र के बावजूद बीएसएफ जवानों के हौसलों की सराहना करते हुए कहा कि उन्‍हें भरोसा दिया कि सरकार सीमा के बुनियादी ढांचे और उनकी सेवा की स्थितियों को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करेगी। 

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ स्‍थानों पर ध्‍वस्‍त सीमा बाड़ों को तत्‍काल दुरूस्‍त किया जाएगा और समय-समय पर उनकी निगरानी एवं मरम्‍मत की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि बेहतर सीमा पहरेदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए फ्लड लाइटिंग एवं सीमा बाड़ों के साथ-साथ एक समानांतर सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। इस पर विचार करते हुए कि कुछ बीओपी के पास समुचित टेलीफोन कनेक्टिविटी नहीं है। उन्‍होंने कहा कि सीमा के करीब अधिक मोबाइल टॉवरों की मंजूरी के साथ मोबाइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा एवं इस बीच बीओपी में अधिक सैटेलाइट फोन भी उपलब्‍ध कराए जाएंगे।श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय बुलेटप्रूफ जैकेटों की कमी की समस्‍या को दूर करेगा और साथ ही हल्‍के बुलेटप्रूफ जैकेटों को प्राप्‍त करने पर विचार करेगा। उन्‍होंने कुछ बीओपी में पीने के पानी की सुविधा की कमी पर भी चिंता जताई और कहा कि सभी बीओपी को नलों से पीने के पानी की आपूर्ति उपलब्‍ध कराने की व्‍यवर्हायता पर एक सर्वे कराया जाएगा।केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने शिविर सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि सुरक्षा दीवारों एवं बटालियन मुख्‍यालयों तथा बीओपी के क्षेत्र में रिंग बांधों के निर्माण के बीएसएफ के प्रस्‍ताव की जांच की जाएगी।उन्‍होंने कहा कि मैं आपका नमन करता हूं और देश की सेवा करने के आपके जज्‍बे का सम्‍मान करता हूं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी भारतीयो के दिलों में बीएसएफ का एक विशेष स्‍थान है।

 

Tags: RAJANTH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD