Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

नवाज शरीफ ने सेना से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 06 Oct 2016

Last updated on: Oct 06, 2016, 00:00 IST

पूरी दुनिया में पाकिस्तान के अलग-थलग होते जाने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आईएसआई समेत सेना से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने और 2008 के मुंबई धमाकों और 2016 के पठानकोट हमले की जांच जल्द पूरी करने को कहा है। पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डॉन' ने सूत्रों के हवाले से कहा कि नागरिक सरकार ने सैन्य नेतृत्व वाली खुफिया एजेंसियों को खुली और अप्रत्याशित चेतावनी देते हुए कहा है कि 'अगर कानून प्रवर्तन एजेंसियां प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं तो वे हस्तक्षेप न करें।" अभी तक इन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नागरिक संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र से बाहर मानी जाती रही है।

समाचार पत्र के मुताबिक, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पठानकोट जांच को पूरा करने के लिए नए प्रयास करने और रावलपिंडी की एक आतंकवाद रोधी अदालत में लटके मुंबई हमले संबंधी मुकदमे को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है।समाचार पत्र ने कहा कि सरकार ने सैन्य नेतृत्व को 'पाकिस्तान के लिए बढ़ रहे अंतर्राष्ट्रीय अलगाव की सूचना दी है और सरकार के कई महत्वपूर्ण कामों पर आम सहमति की मांग की है।'सरकार ने इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) प्रमुख जनरल रिजवान अख्तर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर जांजुआ को आईएसआई के सेक्टर कमांडरों के लिए संदेश लेकर पाकिस्तान के चारों प्रांतों में जाने को कहा है।समाचार पत्र के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ और खुफिया एजेंसी के प्रमुख के बीच शाब्दिक तकरार के बाद यह फैसला लिया गया है।

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD