Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब में वित्तीय एमरजैंसी का शिकार बने कर्मचारियों एवं पेंशनरों के हक में आई ‘आप’, सरकार को जमकर कोसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Sep 2016

Last updated on: Sep 28, 2016, 00:00 IST

पंजाब की प्रकाश सिंह बादल सरकार को वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह विफल सरकार करार देते हुये आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के हक में आवाज बुलंद की है। बुधवार को ‘आप’ द्वारा जारी प्रेस बयान में पार्टी के प्रदेश सचिव गुलशन छावड़ा और प्रशासनिक एवं शिकायत निवारण सैल के मुखी जसबीर सिंह बीर (सेवानिवृत आईएएस) ने कहा कि बादल सरकार के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार कारण अघोषित वित्तीय एमरजैंसी लगा दी है। जिस कारण राज्य के सात लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे हैं और रोष प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।गुलशन छावड़ा और जसबीर सिंह बीर ने बताया कि आज की तारीख में सरकारी खजाने में से कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके मेडिकल बिल, जीपीएफ (जर्नल प्रॉविडेंट फंड) में से बच्चों के विवाह-शादी, फीस अथवा अन्य खर्च और बकाया राशि समेत सेवानिवृति लाभ आदि की एक रुपये की भी अदायगी नहीं हो रही। ‘आप’ नेताओं के अनुसार यह हालात पिछली 15 जुलाई से बने हुये हैं और ओवर-ड्राफट की स्थिति में अगले दिनों में भी सुधार की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही। 

जसबीर सिंह बीर ने बताया कि सरकार के वित्तीय संकट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स वर्ष 2014 की महंगाई भत्ते (डीए) की दो बकाया किश्तों का आज तक इंतजार कर रहे हैं। जनवरी 2016 को घोषित किये 6 फीसदी डीए की किश्त भी आज तक जारी नहीं की गई। संघर्ष को मजबूर कर्मचारी संगठनों के साथ वित्तमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक किये गये वादे वफा नहीं हो रहे। ‘आप’ नेताओं ने पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि वर्तमान सरकार से उन्हें कोई उम्मीद नहीं लेकिन 2017 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियों,  अधिकारियों और सेवानिवृत पेंशनर्स के हितों का विशेष ख्याल रखा जायेगा, क्योंकि अकाली दल और कांग्रेस सरकारों के भ्रष्टचार और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण आज सरकारी कर्मचारी और अधिकारी बेहद दबाव में काम करने को मजबूर हैं। एक-एक कर्मचारी और अधिकारी पर कई-कई सीटों का कार्यभार है।

 

Tags: Jasbir Singh Bir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD