Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्वेस्ट गु्रप में नए आए छात्रों के मध्य सभ्याचारक मुकाबलों का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 28 Sep 2016

Last updated on: Sep 28, 2016, 00:00 IST

क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस, झंजेडी की मैनेजमेंट द्वारा नए आए छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से मैंटर गु्रप बैनर तले संगीतमय मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को पांच मैंटर गु्रप स्पार्क, रोज, क्राउन, स्पार्टन व डायमेंड नामक हाउसों में वितरित किया गया ताकि वे टीम वर्क करते हुए जीत हासिल कर सकें। इस अवसर पर छात्रों ने अपने भीतर छिपी प्रतिभा को खूबसूरत तरीके से उजागर किया। जबकि भारत के विभिन्न प्रदेशों से शिक्षा गृहण करने आए छात्रों ने अपने अपने राज्यों के लोक नाच का प्रदर्शन करते हुए इस प्रोग्राम को चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही पुराने छात्रों ने नए आए छात्रों के साथ कालेज के अपने तजुर्बे शेयर करते हुए साकारात्मक विचार विमर्श किया। क्वेस्ट गु्रप के चेयरमैन डी एस सेखों ने छात्रों द्वारा पेश किए गए प्रोगामों की तारीफ करते हुए कहा कि कलात्मक गतीविधियां भी छात्र जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने छात्रों को संजीदा, खेलों में चुस्ती व अन्य गतीविधियों में भाग लेते हुए छात्र जीवन को समझने के लिए प्रेरित किया। अंत में वाईस चेयरमैन हरिन्द्र कांडा व जेपीएस धालीवाल ने रोज हाउस के विजयी छात्रों को ट्राफी व अन्य ईनाम वितरित किए।

 

Tags: Quest Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD