Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

डा. चीमा द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के 'मानस की जात सभे ऐके पहचानबो के सिधांत पर अमल करने का आह्वान

शिक्षा विभाग शुरु करेगा पंजाबी की आनलाईन सिखलाई : शिक्षा मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Sep 2016

Last updated on: Sep 25, 2016, 00:00 IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने लोगों को गुरु गोबिंद सिंह साहिब द्वारा दरसाए  'मानस की जात सभे ऐके पहचानबो के सिधांत पर चलने का आह्वान दिया है।आज हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के 350 वर्षीय प्रकाश पूर्व को समर्पित शिमला के 'रिज में करवाए गए राज्य स्तरीय समारोह में पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा शिरकत करते डा. चीमा ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिह साहिब ने अपने जीवन में जात पात, छूतछात, नसली वितकरे और जबर और जुलम के खिलाफ जंग लड़ी थी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की जंग किसी एक विशेष धर्म के खिलाफ नहीं थी बल्कि मनुष्य के लिए लड़ी गई इस जंग में पीर बुद्धू शाहे, दीवान टोडर मल, नत्थू राम खहरा, नूरा माही जैसी अनेकों महान सख्शीयतों ने धर्म के अधार से उपर उठ कर गुरु साहिब का डट कर साथ दिया था और इस जंग में अपनी और अपने परिवारों की बड़ी कुर्बानियां भी दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की जंग समय के हाकिमों के जबर और जुलम के खिलाफ और दुनिया की रक्षा के लिए लड़ी गई जंग थी।

डा. चीमा ने कहा कि गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलते हमें आज भी  'मानस की जात सभे ऐके पहचानबो के सिधांत पर अमल करने की जरूरत है और जाति, नसल, धर्म, रंग हर तरह के भेद भाव से रहित होकर नरोए, खुशहाल, प्रगतिशील और अच्छे समाज की सृजना के लिए हमेशा यत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं आज के जीवन में हमारी मार्ग दर्शक हैं जिन पर चलते हम सर्बत के भले के सिधांत पर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिख ऐतिहास में समाजिक समानता और बराबरी का संदेश बहुत ही जोरदार ढंग से दिया गया है और श्री गुरु  गोबिंद सिंह साहिब ने समाजिक न बराबरी के खिलाफ ही बड़ी जंग आरंभी थी।गुरु गोबिन्द सिंह साहिब जी के 350 वर्षीय प्रकाश पूर्व पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करने पर हिमाचल प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते डा. ीमा ने कहा कि गुरु साहिब ने अपना सरबस वार कर समूचे हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि लोकाई की रक्षा के लिए कुर्बानी की अद्दुति मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा यहा समारोह किए जाना अपने आप में अच्छी मिसाल है। 

पंजाब से बाहर अलग अलग राज्यों व देश विदेश में बैठी संगत को पंजाबी के साथ जुड़े रहने का आह्वान देते डा. चीमा ने यह भी एलान किया कि पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पंजाबी की आन लाईन शिक्षा शुरु की जा रही है। उन्हेंने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को पंजाबी सिखलाई का आन लाईन पोर्टल शुरु करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इसकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठी संगत के लिए यह पोर्टल विशेष तौर पर लाभकारी साबित होगा और पंजाबी सीखने में उनकी मदद करेगा। उन्होंने आस प्रगट की कि इस प्रयास से देश विदेश में बैठे पंजाबी परिवारों की आज की और अगली पीड़ी को पंजाबी के साथ जोड़े रखने में बड़ी सहायता मिलेगी।इस मौके डा. चीमा ने समूची संगत को पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के 350 वर्षीय प्रकाश पूर्व समारोह और पंजाबी राज्य की स्थापना के 50 वर्षीय समागमों में शिरकत का आह्वान भी दिया।

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD