उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि कांगे्रस और आप पार्टी अब चाहे जितना मर्जी जोर लगा ले, उनकी कोई बात नही बननी क्योकि पंजाब के लोगों को इनकी असलियत का पता लग गया हे। उन्होने कहा कि अकाली भाजपा सरकार का एजेंडा विकास है और इसके द्वारा गत लगभग 9 वर्षो में किये बेमिसाल विकास कार्यो से पंजाब के सूझबान लोग अकाली भाजपा सरकार को लगातार तीसरी वार जनादेश देगें। स. बादल आज सुबह अपनी धर्मपत्नी तथा केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरमिंदर साहिब में नतमस्तक होने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों द्वारा पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा विभिंन क्षेत्रों में भेजी जा रही बसों संबधी पूछे जाने पर स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अब चाहे बसों की जगह ट्रक यात्रा निकाल ले, उनकी अब कोई बात नही बननी । उन्होने कहा कि पहले' क्षेत्र में केैप्टन फिर 'कोफी विद कैप्टन और अब बसों आदि से पंजाब के लोग कांग्रेस के झांसे में नही आने वाले।
आप पार्टी के कनवीनर श्री अरविंद केजरीवाल के डेरा ब्यास जाने संबधी पूछे जाने पर उन्होने कहा कि वह अब जहां मर्जी चले जाएं, उनकी दाल नही गलेगी। उन्होने कहा कि पंजाब के लोग आप पार्टी की असलियत और ड्रामों को समझ चुके है चौथे फ्रंट संबधी पूछे जाने वाले उन्होने कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएगें, अभी बहुत से फ्रंट बनेगें, पंरतु लोगों का जनादेश अकाली भाजपा सरकार को ही मिलेगा।इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने शहर में चल रहे विकास प्रोजैक्टों को जायजा भी लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पवित्र नगरी में चल रहे प्रोजेैक्टों को सम्पूर्ण होने के किनारे है, जिससे इस का स्वरूप बदल जाएगा। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त उपायुक्त श्री वरूण रूजम, आयुक्त पुलिस श्री अमर सिंह चाहल , एसडीएम श्री रोहित गुप्ता, अकाली दल के जिला शहरी प्रधान स. गुरप्रताप सिंह टिक्का, जिला योजना क मेटी के चेयरमैन स. वीर सिंह लोपोके, शिरोमणि कमेटी के सदस्य स. राजिन्द्र सिंह मेहत्ता एवं अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।