Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी

 

भारत, जी4 के सदस्यों ने सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रतिबद्धता दोहराई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 24 Sep 2016

Last updated on: Sep 24, 2016, 00:00 IST

भारत सहित जी4 के देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र से अलग एक बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 21वीं सदी की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने वाले सुधारों के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। शुक्रवार को हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, "जी4 के मंत्री संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के व्यापक सुधार के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता पर बल देते हैं। इसे 21वीं सदी की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को ध्यान में रखने की जरूरत है।" बयान में कहा गया है, "संयुक्त राष्ट्र के गठन के 70 साल से भी अधिक हो जाने के बाद सुरक्षा परिषद को भी लगातार बढ़ते वैश्विक बदलाओं का सामना कर पाने के लिए अनुकूल बनाना होगा।"बयान के अनुसार, "तरह-तरह के टकरावों एवं मानवीय संकटों को देखते हुए पूरी दुनिया में शांति एवं सुरक्षा की गारंटी के लिए पहले से अधिक प्रतिनिधित्वकारी, विधिसम्मत एवं प्रभावशाली सुरक्षा परिषद की जरूरत है।" जी4 में भारत, जापान, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।भारत के विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर, ब्राजील के विदेश मंत्री जोसे सेरा और जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशिदा और जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रेंक वाल्टर स्टीनमीयर ने बैठक में अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

बयान के मुताबिक, "मंत्रियों ने सुरक्षा परिषद सुधार पर ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स की बैठकों का स्वागत किया है, जिसने विविध क्षेत्रों के सदस्य देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों को एकजुट किया, जिसका मकसद सुरक्षा परिषद के सुधारों को आगे बढ़ाना है।"इसमें कहा गया है, "इस संदर्भ में उन लोगों ने सुधार चाहने वाले सभी सदस्य देशों से इस प्रयास में शामिल होने और अंतत: एक सार्थक सुधार करने का आह्वान किया है।" इन सभी चारों सदस्यों ने खुद को न्यायसंगत उम्मीदवार बताते हुए स्थाई सीट के लिए एक-दूसरे की आकांक्षाओं का समर्थन किया है। चारों देशों ने 70वें महासभा के अध्यक्ष डेनमार्क के मोजेन्स लाइकेटॉफ्ट को सुरक्षा परिषद के उनके अंतर-सरकारी समझौता वार्ता के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। मंत्रियों ने न्यायसंगत क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को अपना समर्थन देने और स्थाई और अस्थाई सदस्यता में अफ्रीका के प्रतिनिधित्व को अनिवार्य बताया है। उन लोगों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें अध्यक्ष के प्रति अपने पूर्ण समर्थन का इजहार किया और भरोसा जताया कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुगम एवं सार्थक सुधार की दिशा में प्रगति का समर्थन करेंगे। इन देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अंतर सरकारी समझौता वार्ता के ढांचे के तहत सुधार के लिए काम करते रहने का संकल्प लिया है। 

 

Tags: MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD