Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शैमरॉक स्कूल में ग्रेंड पेरेंटस डे पर नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा अपने बजुर्गों के लिए रंगा रंग प्रोग्राम का आयोजन

दादा-दादी ने पोते-पोतियों के साथ किया डांस, बजुर्ग हमारा अनमोल धरोहर, दो पीढिय़ों के लिए पुल का कार्य करते हैं बजुर्ग : एसके शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 24 Sep 2016

Last updated on: Sep 24, 2016, 00:00 IST

शैमरॉक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69 मोहाली में छोटे-छोटे विद्यार्थियों के लिए ग्रेंड पेरेंटस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जहां विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों के लिए रंगा रंग प्रोग्राम पेश किए गए वहीं उनके अभिभावकों ने भी इस खुशी के अवसर पर अपने बच्चों के साथ इस दिन का भरपूर लुत्फ उठाया।इस प्रोग्राम की शुरुआत यूकेजी के विद्यार्थियों द्वारा पित परमेश्वर की चरण वंदना से हुई। जिसके बाद माता पिता धरती पर दूसरा रूप नामक नाटक व प्ले वे के विद्यार्थियों ने दादा-दादी के प्यारे गीत गाकर माहौल को ममता मय रंग में रंग दिया। इस अवसर पर जुनियर सैक्शन के विद्यार्थियों द्वारा अपने बजुर्गों के लिए रे मम्मा रे, दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ गीतों पर खूबसूरत डांस पेश किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने विभिन्न गीतों की धुनों पर डांस, नाटक पेश करके व विभिन्न गीत गाकर उपस्थित बजुर्गों के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर एजुकेशन एयर कमांडर (रिटा.) एसके शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजुर्ग किसी भी कौम की अनमोल धरोहर होते हैं, जो अपने तजुर्बे से नई पीढ़ी का उज्जवल भविष्य का रास्ता दिखाते हैं। 

वे न सिर्फ अपने तजुर्बे से अगली पीढ़ी को जिंदगी की बारीकियां समझाते हैं, बल्कि अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनका सही मार्गदर्शन भी करते हैं। इस लिए हम सभी को अपने बजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर एएस बाजवा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में आए बदलाव के चलते शहरों में छोटे परिवारों की सोच कारन बजुग अपने बच्चों से दूर हो रहे और इसके गलत परिणाम सामने आ रहे हैं, क्योंकि वे बच्चे अधिक काबिल व होशियार होते हैं, जिनके बजुर्ग उनके साथ रहते हैं। इसके साथ ही चेयरमैन बाजवा ने सभी बच्चों को समझाया कि अगर वे अपने बजुर्गों की इज्जत करें व उनकी सेवा करें तो परमात्मा की अपार कृपा अपने आप उस परिवार पर हो जाती है। प्रोग्राम का समापन भंगड़े से खत्म हुआ, जिसमें उपस्थित सभी बजुर्गों ने योगदान डालते हुए अपने पोते-पोतियों के साथ डांस किया। अंत में विजेता विद्यार्थियों को इनाम वितरित किए गए।

 

Tags: Shemrock School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD