Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पार्टी न बनाने संबंधी आवाज-ए-पंजाब के ऐलान का बराड़ ने किया स्वागत

एकजुट पंजाब खुशहाल पंजाब, बंटकर तबाह हो जाएगा: जगमीत सिंह बराड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Sep 2016

Last updated on: Sep 21, 2016, 00:00 IST

आप को पंजाब में बगैर किसी शर्त समर्थन देने वाले पंजाब लोक हित अभियान के कनवीनर जगमीत सिंह बराड़ ने आवाज-ए-पंजाब द्वारा नई सियासी पार्टी न बनाए जाने संबंधी ऐलान का स्वागत किया है। इस क्रम में बराड़ ने कहा कि वह मेरे भाइयों नवजोत सिद्धू, परगट सिंह व बैंस ब्रदर्स द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। हमें 20 सालों तक पंजाब को लूटने वाले अकाली-कांग्रेस की 5-5 साल की डील से राज्य को बचाने हेतु भाई बनकर एक दूसरे की बाजुएं बनना चाहिए। सिद्धू, परगट व बैंस ब्रदर्स ने बीते समय के दौरान पंजाब के हित में काम किया है। चंडीगढ़ में इनकी प्रैस कांफ्रैंस के अवसर पर एक वीडियो रिलीज करके उन्होंने इन साथियों के अच्छे कामों व स्वच्छ छवि का स्वागत किया था और कहा था कि इनका वह अच्छे साथियों के रूप में सम्मान करते हैं और दिल से अपील करके इनको अपने फैसले पर पुनॢवचार करने की अपील करते हैं। जबकि आज वह पंजाब में सबसे खुश व्यक्ति हैं, क्योंकि इक_े काम करते हुए हम पंजाब का भविष्य उज्जवल व खुशहाल बनाएंगे।

बराड़ ने कहा कि मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है। मेरे उनके साथ बढिय़ा संबंध हैं और आगामी दिनों में इनका तह दिल से सम्मान करूंगा, इनको मिलने जाउंगा और अगला कदम उठाते आप में पंजाब के लोगों की उम्मीद को बगैर किसी शर्त समर्थन देने की अपील करूंगा। जैसे लोक हित अभियान में उन्होंने व उनके साथियों ने किया है। हमने हमेशा से पंजाब को ऊपर रखा है।जबकि वोटों के बंटवारे के बारे में उन्होंने कहा कि आज यह कहना मुश्किल है कि सरकार विरोधी प्रत्येक वोट एक ही पक्ष में है, इसलिए वह अपने भाइयों को व्यक्तिगत व सियासी उद्देश्य साईड में रखकर अरङ्क्षवद केजरीवाल के नेतृत्व में एकजुट होन व सच्चे बेटों की तरह हमारी मां पंजाब की सेवा करने की अपील करते हैं। उन्होंने आखिर में कहा कि अगले तीन दिनों तक श्री पटना साहिब में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय सिख कांफ्रैंस से लौटने के बाद वह सिद्धू, बैंस ब्रदर्स और परगट सिंह से संपर्क करेंगे।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD