भारतीय जनता पार्टी पंजाब के सचिव विनीत जोशी ने आम आदमी पार्टी को अखौती साफ सुथरों की भ्रष्ट पार्टी बताया है और कहा है कि आप पार्टी के संस्थापक कार्यकर्ता पवित्र सिंह की ओर से दिल्ली के विधायक व पंजाब के सह प्रभारी जरनैल सिंह पर लगाए दोष के संबध में केजरीवाल को स्पष्टीकरण देना चाहिए। श्री जोशी ने कहा कि आप पार्टी पंजाब के इतिहास में पहली ऐसी पार्टी है जो बिना सत्ता में आए ही भ्रष्टाचार, धार्मिक भावनांए भडकाने, महिलाओं के शोषण व टिकट बेचने के संगीन आरोपों में बुरी तरह घिर गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप कोई अन्य विरोधी पाटी्र्र नहीं बल्कि खुद आप पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ही लगा रहे हैं।