Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन हुए 'केजरीवाल वायरस' से पीडि़त : कमल शर्मा

बोले, हर असफलता के लिए जेतली को ठहराते है जिम्मेवार

कमल शर्मा
कमल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Sep 2016

Last updated on: Sep 17, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली पर पंजाब में बहुकरोड़ी ड्रग्स मामले की जांच रुकवाने के लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा ने कहा है कि कैप्टन अपने गुप्त सहयोगी केजरीवाल वायरस से पीडि़त हैं। जैसे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी हर असफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को कसूरवार ठहराते हैं उसी तरह कैप्टन अमरिंदर सिंह को हर तरफ देश के वित्त मंत्री श्री अरुण जेतली ही दिखाई देते हैं।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता श्री कमल शर्मा ने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती परनीत कौर व पुत्र श्री रणइंदर सिंह कालेधन के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। उधर खुद कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को अभी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है और उनकी चुनावी सभाओं में लोग नहीं जुट रहे हैं। कांग्रेस के पैरों तले खिसक चुकी जमीन व अपनी संभावित पराजय को सम्मुख पा कर कैप्टन इस तरह की ब्यानबाजी कर रहे हैं जिसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कैप्टन अतीत में भी अखबारों की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की गैर-जिम्मेवाराना ब्यानबाजी करते रहे हैं।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD