Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद अशरफ गनी की राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Sep 2016

Last updated on: Sep 15, 2016, 00:00 IST

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कल (14 सितंबर, 2106) अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति महामहिम मोहम्‍मद अशरफ गनी का स्‍वागत राष्‍ट्रपति भवन में किया।राष्‍ट्रपति गनी का स्‍वागत करते हुए राष्‍ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि यह अत्‍यंत हर्ष की बात है कि भारत और अफगानिस्‍तान के बीच उच्‍चतम स्‍तर पर नियमित बैठकें हो रही है और यह बैंठकें दोनों देशों के बीच घनिष्‍ठ एवं मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों की साक्षी है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि अफगानिस्‍तान हमेशा साहसपूर्ण तरीके से चुनौतियों का सामना करता रहा है और भारत हमेशा अफगानिस्‍तान के लोगों के साथ खड़ा रहेगा।

राष्‍ट्रपति ने अफगानिस्‍तान में लगातार हो रहे आतंकी हमलों में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा भारत आतंक और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में अफगानिस्‍तान के लोगों के साथ है। उन्‍होंने अफगानिस्‍तान में रह रहें भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भारतीय दूतावास और वाणिज्‍य दूतावास की रक्षा करने के लिए अफगानिस्‍तान की सरकार को धन्‍यवाद दिया।जवाब में, अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह उसका कर्तव्‍य है और जिम्‍मेदारी है कि अफगानिस्‍तान में भारतीय दूतावासों और नागरिकों की रक्षा हो तथा अफगानिस्‍तान की सरकार उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

 

Tags: Pranab Mukherjee , Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD