Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

महिला की जासूसी मामले में मोदी व शाह से हो पूछताछ : आशुतोष

आशुतोष
आशुतोष
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Sep 2016

Last updated on: Sep 08, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एक महिला की कथित जासूसी वाले मामले को संज्ञान में लेने और उनसे पूछताछ करने की अपील की। आयोग ने आशुतोष की शिकायत स्वीकार कर ली है और कार्रवाई का भरोसा दिया है। आशुतोष 5 सितंबर को भेजे गए समन के बाद गुरुवार को आयोग के समक्ष पेश हुए। आयोग के कार्यालय से बाहर निकलने के बाद आशुतोष ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां इसलिए पेश हुआ, क्योंकि मुझे अपने देश के संविधान और इसके द्वारा स्थापित संस्थानों पर पूरा भरोसा है।"

उन्होंने आगे बताया, "मैंने उन्हें कहा कि आपका पत्र (समन) मेरे मौलिक अधिकारों का हनन करता है। संविधान ने मुझे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दिया है।"राष्ट्रीय महिला आयोग ने आशुतोष को दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के समर्थन में लिखे एक लेख के खिलाफ समन भेजा, जिसे आयोग ने महिलाओं को लेकर 'अपमानजनक और नीचा दिखानेवाला' पाया। संदीप कुमार का पिछले महीने एक सेक्स वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल दिया था। आशुतोष ने कहा, "मैंने उन्हें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो एक शादीशुदा आदमी हैं, लेकिन उन पर उनसे आधी उम्र की एक महिला का उत्पीड़न का आरोप है। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस संबंध में आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा जो पीड़ित था, उसने सर्वोच्च न्यायालय में एक हलफनामा दिया है।"

उन्होंने कहा कि इस मामले के संबंध में रिकार्ड फोन कॉल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, जिसमें भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह खुफिया एजेंसियों की निगरानी कर रहे हैं और निर्देश दे रहे हैं। लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। आशुतोष ने अपने लिखित जवाब के साथ शर्मा के हलफनामे की फोटोकॉपी और ऑडियो क्लिप भी आयोग के समक्ष पेश किया। उन्होंने कहा, "मैंने शिकायत की है कि किस तरह संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति ने एक महिला का उत्पीड़न किया। गुजरात की पुलिस व खुफिया एजेंसी ने किस तरह महिला की जासूसी की।"

आशुतोष ने कहा कि अगर इतने गंभीर मामले की महिला आयोग जांच नहीं करता, तो देश की महिलाएं इस निकाय के प्रति अपना भरोसा खो देंगी। उन्होंने कहा, "ललिता कुमारामंगलम (महिला आयोग की अध्यक्ष) ने कृपापूर्वक मेरी शिकायत स्वीकार कर ली और अपने कार्यालय को शिकायत दर्ज करने और कार्रवाई करने को कहा।"आशुतोष ने कहा, "अब मैं निश्चिंत हूं कि इस जासूसी मामले की निष्पक्ष जांच होगी और आयोग द्वारा मोदी जी और अमित शाह जी को भी समन भेजा जाएगा और जिस तरीके से मुझसे पूछताछ की गई, उनसे भी की जाएगी।

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD