Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दिल्ली के धाड़वियों से पंजाब को बचाने के लिए लोगों को सचेत रहने की जरूरत -शरणजीत सिंह ढिल्लों

लुधियाना में 70 लाख की लागत वाली तीन विभिन्न सड़कों के निर्माण के नींव पत्थर रखे , कहा शिअद -भाजपा सरकार पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत की रक्षक सरकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना (पंजाब) , 04 Sep 2016

Last updated on: Sep 04, 2016, 00:00 IST

पंजाब के सिंचाई मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता स.शरनजीत सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा पंजाब में प्रतिदिन अमन का माहौल समाप्त करने की कार्रवाईयों संबंधी अपनी प्रतिक्रिया देते कहा कि आप दिल्ली, उत्तरप्रदेन तथा बिहार जैसे राज्यों से पंजाब में अपराधिक  वृत्ति वाले व्यक्ति भेजकर सिर्फ व सिर्फ मत हासिल करने के लिए पंजाब का माहौल खराब करने पर तुली है। उन्होंने कहा पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत को बचाने के लिए राज्य के लोगों को दिल्ली के इन धाड़वियों से सुचेत रहने की आवश्यकता है ताकि पंजाब के अमन-चैन को कोई ठेस ना लगे।स.ढिल्लों ने आगे कहा कि दिल्ली से ऑब्जर्बरों के रूप में लूट-खसूट करने के लिए पंजाब में भेजे अन्सरों का लोगों द्वारा पहले ही पर्दाफाश किया जा चुका है, जिस कारण पार्टी मुखी अरविंद केजरीवाल को अपने ऑब्जर्बरों रूपी अपराधी अन्सरों को वापिस बुलाना पड़ा। उन्होंने कहा आप पार्टी के नेताओं द्वारा टिकटों के लिए पैसा लेना रोज़ाना अखबारों की सुर्खियां बनती हैं और पैसे के लेन-देन के शटिंग ऑपरेशन सभी के सामने हैं।

स.ढिल्लों ने 32 लाख की लागत से बनने वाली मेन रोड़ पर नत्त सड़क, 8 लाख की लागत से पवा से धरोड़ नत्त रोड़ व 30 लाख की लागत से राष्ट्रीय श़ाह मार्ग-1 से अपरोच रोड़ खाकट सड़क के निर्माण का नींव पत्थर रखने उपरांत कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार पंजाब, पंजाबियों व पंजाबियत की रक्षक सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के विधायक व मंत्री सदैव लोगों से तालमेल बनाए रखते हैं, जबकि हमारे मु यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल राज्य के प्रत्येक हिस्से में संगत दर्शन करते हैं व लोगों की समस्याएं हल करने के साथ-साथ करोड़ों रूपए की ग्रांटें विकास कार्यों के लिए लोगों के द्वार जाकर देते हैं।सिंचाई मंत्री ने आगे कहा कि क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां विकास कार्य लगातार जारी हैं, बिजली के ग्रिड निर्माणाधीन हैं, सीवरेज का कार्य प्रगति अधीन है, जिसे निर्धारित समय में स पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।इस मौके स. सिमरनजीत सिंह, वाइस प्रधान यूथ अकाली दल, लुधियाना, स.सहजप्रीत सिंह मांगट, विशेष कार्य साधक अधिकारी/ सिंचाई मंत्री, श्रीमती दलजीत कौर पवा, प्रधान स्त्री अकाली दल, लुधियाना, क्षेत्र के पंच-सरपंच व विशेष व्यक्ति भी मौजूद थे।  

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD