पंजाब की अकाली भाजपा सरकार की गलत नीतियों तथा आम आदमी पार्टी के झूठ का पर्दाफाश करने के साथ साथ मिशन 2017 के तहत नौजवानों को जागरूक करने के लिए लोक सभा हल्का आनंदपुर साहिब से यूथ काँग्रेस के मीत प्रधान एवं सीनियर काँग्रेसी नेता मनजोत सिंह ने आज मोहाली के नजदीकी गाँव बठलाणा में नौजवानो के साथ मीटिंग की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होने ने नौजवानों को अकाली दल तथा आम आदमी पार्टी द्वारा लोगो की दिखाये जा रहे सब्जबाग से बचने के लिए प्रेरित किया।मनजोत ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी कि सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है और अकाली भाजपा सरकार से तो लोग पहले ही बेहद दुखी है। आप पार्टी के अपने लोग ही अब उसका भंडा फोड़ रहे है। इस अवसर पर नौजवानो ने मनजोत को टिकट देने का समर्थन करते हुए विश्वास दिलवाया कि वह २०१७ में काँग्रेस के साथ खड़े है। इस अवसर पर जीतेंदर सिंह, सुख्विंदर सिंह, सिमरन जीत सिंह, वरिंदर सिंह, हरजीत सिंह, परविंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, रसविंदर सिंह, दलजीत सिंह, दविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, के इलावा बड़ी मात्रा में नौजवान यूथ काँग्रेस वर्कर हाजिर थे।