Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय कृषि वैज्ञानिक हमारे किसानों की आवश्‍यकताएं पूरी करने में सक्षम: अनिल माधव दवे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Aug 2016

Last updated on: Aug 29, 2016, 00:00 IST

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे ने कहा है कि भारतीय कृषि वैज्ञानिक हमारे किसानों की आवश्‍यकताएं पूरी करने के लिए भली भांति सक्षम हैं। आज यहां हरित जलवायु निधि संबंधित निजी क्षेत्र की एक इकाई की कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को केवल वित्‍तीय संसाधनों द्वारा सुधारा नहीं जा सकता।मंत्री महोदय ने साफ और हरित निवेश के लिए वित्‍तीय संसाधनों के इस्‍तेमाल पर जोर दिया और कहा कि योजना प्रक्रिया में हितधारकों की अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए।यह कार्यशाला निजी क्षेत्र को हरित जलवायु निधि द्वारा प्रदत्‍त वित्‍त पोषण अवसरों को समझने का अवसर प्रदान करती है। 

इस कार्यशाला का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा राष्‍ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नबार्ड) ने संयुक्‍त रूप से किया है।हरित जलवायु निधि के तहत निजी क्षेत्र इकाई को नवीकरणीय ऊर्जा, कचड़ा प्रबंधन, वन एवं भू उपयोग तथा शहरी योजना आदि विभिन्‍न क्षेत्रों  में परियोजनाओं के कार्यान्‍वयन की संभावनाओं के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्‍त्‍सचिव श्री रविशंकर प्रसाद ने जलवायु वित्‍त के तहत राष्‍ट्रीय प्राथमिकताओं का विवरण दिया और हरित जलवायु निधि प्रणाली के महत्‍व पर बल दिया। उन्‍होंने हरित जलवायु निधि के तहत प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का भी विवरण दिया।

अपने स्‍वागत वक्‍तव्‍य में नबार्ड के उप प्रबंध निदेशक श्री एच.आर.दवे ने राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय जलवायु, वित्‍त संसाधनों के क्षेत्र में नबार्ड की भूमिका प्रस्‍तुत की। उन्‍होंने कहा कि इस समय हरित जलवायु निधि के तहत अधिक प्रभावशाली परियोजनाओं की आवश्‍यकता है। श्री दवे ने कहा कि इसके लिए नबार्ड हर संभव सहायता प्रदान करेगा।कार्यशाला में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव श्री उपेन्‍द्र त्रिपाठी, पर्यावरण सुरक्षा प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्‍थान हैदराबाद के महानिदेशक श्री कल्‍याण चक्रवर्ती, नोडल विभागों, राज्‍य सरकारों, कारर्पोरेट क्षेत्र तथा संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों के विभिन्‍न अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD