Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

महेंद्र सिंह धौनी के साथ काम करने का इंतजार : अनिल कुम्बले

अनिल कुम्बले
अनिल कुम्बले
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाउडरहिल (फ्लोरिडा) , 26 Aug 2016

Last updated on: Aug 26, 2016, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुम्बले का कहना है कि उन्हें सीमित ओवरों की टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ काम करने का इंतजार है। भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टी-20 अंतर्राशष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला खेलेगी। वेस्टइंडीज को चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 से मात देने के बाद अब दोनों देश क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को खेलेंगे। अमेरिका में टी-20 श्रृंखला की शुरुआत से पहले कुंबले ने यहां संवाददाताओं को बताया, "ऐसा पहली बार होगा कि मैं धौनी के साथ काम करूंगा। निश्चित तौर पर हमने काफी समय तक एक-दूसरे के साथ खेला है और हम कल भी बात करते थे, आज भी। मैं सच में उनके तथा जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।"कुंबले ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धौनी के साथ काम कर चुके हैं और इसलिए एक बार फिर उनके साथ जुड़ना काफी अच्छा होगा।

टेस्ट मैचों से टी-20 मैचों में प्रवेश करने के बारे में दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने कहा, "वेस्टइंडीज हमेशा से ही एक मजबूत टीम रही है और वह विश्व टी-20 चैम्पियंस भी हैं। जहां, तक टेस्ट मैचों से टी-20 में प्रवेश की बात है तो वेस्टइंडीज टीम के कुछ खिलाड़ियों को ऐसा नहीं करना पड़ा होगा क्योंकि वह सीधा सीपीएल से इस खेल में कदम रखेंगे।"कुंबले ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और गुणवत्ता के मामले में भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। हालांकि, टीम ने पिछले छह माह में काफी अच्छा प्रदर्शन दिया है और टी20 का इंतजार हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ने यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की काफी प्रशंसा की। इसी स्टेडियम में दोनों टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। कुंबले ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि अमेरिका में भारतीय टीम की यह एक नई शुरुआत होगी। 

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD