Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

राजीव प्रताप रूडी ने सैन्यकर्मियों की पत्नियों और बच्चों के कौशल विकास संबंधी केंद्र का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2016

Last updated on: Aug 23, 2016, 00:00 IST

कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने आज यहां अपनी तरह के पहले सेना कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि देश भर में इस तरह के 10 केंद्र खोले जायेंगे। ये केंद्र कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के सहयोग से खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों में सैन्य कर्मियों की पत्नियों और बच्चों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों मंत्रालयों के तत्वावधान में भारतीय सेना और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के बीच समझौता दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके तहत नए केंद्र में सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, वस्त्र, हस्तशिल्प और आईटी-आईटीएस से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के समापन पर लाभार्थियों को रोजगार और उद्यमिता गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। दिल्ली छावनी क्षेत्र के धौलाकुंआ क्षेत्र में स्थिति इस केंद्र की प्रशिक्षण क्षमता 750 प्रशिक्षुओं की है। 

केंद्र का उद्घाटन सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह और एडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष श्रीमती नमिता सुहाग ने किया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी और विशिष्ट जन भी उपस्थित थे। भारतीय सेना और एडब्ल्यूडब्ल्यूए के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री रूडी ने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि हम अपना वायदा पूरा कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रिकार्ड तीन महीने के अंदर इस केंद्र को स्थापित करने के लिए भारतीय सेना और एडब्ल्यूडब्ल्यूए को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से पूरे देश में ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों को स्थापित करने की शुरूआत होगी। श्री रूडी ने कहा कि इस अवसर पर मैं अपने जवानों और उनके परिवारों को सलाम करता हूं, जिन्होंने हर मौके पर हमारे सुरक्षाबलों को समर्थन दिया है। 

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD