Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जीएसटी विधेयक पारित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला (हिमाचल प्रदेश) , 22 Aug 2016

Last updated on: Aug 22, 2016, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने सोमवार को सर्वसम्मति से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संविधान संशोधन विधेयक पारित कर दिया। यह विधेयक पिछले महीने संसद में पारित हुआ था। इस विधेयक को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा के पांच दिवसीय मॉनसून सत्र के पहले दिन पेश किया।यह सदन में महज पांच मिनट में ही बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया। इसे सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों का भी साथ मिला और सदस्यों ने मेजें थपथपाकर इसका स्वागत किया।सत्ताधारी कांग्रेस ने पहले से ही इस कानून को समर्थन देने की घोषणा की थी। संविधान संशोधन विधेयक सदन में रखे जाने के ठीक पहले भाजपा सदस्यों ने उनके खिलाफ मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के विरोध में सदन से बर्हिगमन किया। वे मीडिया के एक वर्ग में छपी इस टिप्पणी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जैसे ही जीएसटी संशोधन विधेयक को सदन में पेश किया, भाजपा सदस्य वापस सदन में लौट आए। इस विधेयक को पारित करनेवाला हिमाचल प्रदेश चौथा राज्य है। इससे पहले असम, बिहार और झारखंड में यह विधेयक पारित हो चुका है। वीरभद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि जीएसटी विधेयक को पहले कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार ने केंद्र में लाया था। उन्होंने कहा, "वर्तमान भाजपा सरकार उसी जीएसटी विधेयक को लेकर आई है, जिसे पहले हमारी सरकार लेकर आई थी।"उन्होंने कहा कि जीएसटी विधेयक देश का सबसे बड़ा कर सुधार है, जो देशभर में व्यापार और वाणिज्य की सुविधा प्रदान करेगा।68 सदस्यीय सदन में कांग्रेस को 36 सदस्यों के साथ बहुमत प्राप्त है। भाजपा के 28 सदस्य हैं। चार स्वतंत्र सदस्य हैं, जो अब कांग्रेस के साथ हैं। 

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD