Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिवराज सिंह चौहान हैं अमावस्या के राम : अनिल माधव दवे

अनिल माधव दवे
अनिल माधव दवे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल (मध्यप्रदेश) , 19 Aug 2016

Last updated on: Aug 19, 2016, 00:00 IST

केंद्र और मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की तिरंगा यात्रा ने नेताओं को एक-दूसरे की पीठ थपथपाने का सुनहरा अवसर दे दिया है। केंद्रीय वन व पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल माधव दवे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए नई उपमा दे डाली। उन्होंने शिवराज को 'अमावस्या का राम' बताया और इशारों-इशारों में खुद को चुनाव प्रबंधन का महारथी बता गए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने शुक्रवार को सीहोर में स्थित स्वतंत्रता सेनानी चौनसिंह छतरी शहीद स्थल से तिरंगा यात्रा शुरू की। विभिन्न मार्गो से होती हुई यह यात्रा राजधानी के प्रदेश कार्यालय पहुंची। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्र्यापण किया गया। 

इस मौके पर दवे का भी स्वागत किया गया। दवे ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे देश की जनता में जागरूरता पैदा हुई है और देशभक्ति का जज्बा विकसित हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने और जीतने का शौक है और मुझे चुनाव लड़ाने और विजय हासिल करने में रुचि है। चौहान देश में समृद्ध राजनेता हैं। उन्हें अमावस्या का राम (जैसा सीता ने राम को कहा था) कहा जा सकता है, जिनके नेतृत्व में पार्टी का विस्तार और विकास जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि यह व्यक्ति का नहीं, उसके तत्व, देश की नदियों, जनसंघ परिवार की यात्रा और संगठन के कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जो दायित्व उन्हें दिया गया, उस पर वे खरे उतरे हैं। 

वे वन एवं पर्यावरण को समृद्ध बनाते हुए राजनीतिक प्रदूषण को भी समाप्त करने में सक्षम होंगे। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि दवे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। पर्यावरण के प्रति उनकी निष्ठा नदी के घर के रूप में प्रतिध्वनित हुई है। पर्यावरण प्रबंधन में उनकी प्रवीणता इमोशनल मैनेजमेंट की क्षमता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने जो चयन किया है उसका सभी क्षेत्रों में स्वागत हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज ने तिरंगा यात्रा का भोपाल में समापन और यात्रा के नेता अनिल माधव दवे का अभिनंदन किया और कहा कि देश में गणतंत्र दिवस स्वाधीनता दिवस जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम औपचारिकता बनकर रह गए थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें जीवंत बनाने का प्रयास किया है। तिरंगा यात्रा इसका सबूत है। तिरंगा यात्रा ने जन जन को सामाजिक सरोकार राष्ट्र के प्रति कर्तव्य से अवगत कराया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अनिल दवे को वन और पर्यावरण में परिवर्तन की चुनौती से निपटने की जो जवाबदेही सौंपी है, वे इसके लिए हर दृष्टि से सक्षम सिद्ध होंगे। मोदी ने सही अर्थो में 'हीरे' की पहचान की है। दवे के नेतृत्व में भारत विश्व को पर्यावरण के क्षेत्र में नई दिशा देगा।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा यात्रा का देशव्यापी अभियान आरंभ करके देशभक्ति के इतिहास को जीवंत करने का सफल प्रयास किया है, जिससे राष्ट्रवाद की भावना का जन-जन में संचरण हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री अनिल दवे का इस अवसर पर स्वागत किया गया और श्रीफल भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और यशस्वी जीवन की कामना की गई। 

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD