पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवयुवा पीढ़ी को राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान डालने तथा दहेज, भ्रूण हत्या व महिलाओं पर अत्याचार जैसी सामाजिक बुराईयों विरूद्ध डटने का आह्वान किया । वह आज देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर पटियाला के वाई पी एस स्टेडीयम में करवाए गए जिला स्तरीय समागम दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करने पहुंचे थे। इस अवसर पर स.मजीठिया ने नवयुवकों को अपील की कि वह भाईचारक सांझ को मज़बूत करने के लिए देश-भक्ति व राष्ट्रवाद की भावना अपने मनों मे पैदा करते दहेज, भ्रूण हत, बलात्कार, भ्रष्टाचार, नशों व महिलाओं पर जुल्मों के विरूद्ध आवाज़ बुलंद करने के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा डालें।अपने संदेश में स.मजीठिया ने देश की आज़ादी के लिए कुर्बान हुए महान् आज़ादी यौद्धाओं को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि यदि हमारे महान शहीद अपनी कुर्बानीयों ना देते औेर गदर लहर, कूका लहर, गुरद्वारा सुधार लहर, बब्बर अकाली लहर, पगड़ी संभाल लहर, प्रजा मंडल और भारत छोड़ो आंदोलन जैसी महान लहरें ना चलती तो शायदी आज़ादी हमें नसीब ना होती। उन्होंने कहा कि देश की 2 फीसदी आबादी होने के बावजूद आजादी की लड़ाई के लिए सबसे अधिक कुर्बानियां पंजाबियों ने ही दी व काले पानी जैसे सजाएं काटीं तथा आजादी के पश्चात देश को अनाज के मामले में आत्म-निर्भर बनाने में भी पंजाबी किसानों का ही सबसे बड़ा योगदान रहा।
स.मजीठिया ने शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, स.करतार सिंह सराभा, शहीद उधम सिंह, शहीर मदन लाल ढींगरा, लाला लाजपत राए और अन्य आजादी के परवानों सहित स्वतंत्रता यौद्धाओं, 1947,1962,1965 में व कारगिल जंग दौरान देश की सीमाओं के रखवाले जवानों की कुर्बानियों को सिजदा करते कहा कि चाहे हमारे देश को आजाद हुए 70 वर्ष हो चुके हैं परंतु हमारे महान नेताओं द्वारा लिए गए सपनों को साकार करने के लिए अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की शक्ति को देखने के लिए उसकी आबादी नही बल्कि यह देखा जाता है कि उसके शहीद कितने हुए हैं उन्होंने कहा कि मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि मैं आज श्री गुरू तेग बहादुर जी की चरण स्पर्श धरती और शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला के शहीदी स्थान वाले शहर में तिरंगा लहरा रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज के दिन में देश की आज़ादी के लिए शहादत देने वाले सभी शूरवीरों को सिजदा करता हूं।मजीठिया ने कहा कि इन कुर्बानियों के बाद भी पंजाबी कभी डगमगाए नहं अपने कत्र्तव्यों की पूर्ति के लिए सदैव बुलंदियों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद हमारे देश के प्रत्येक क्षेत्र में बहुत उन्नति की है यदि आजादी के 70 वर्षों का समय देखें तो देशवासियों को गर्व होना चाहिए कि हमारे देश ने श्री हरगोबिांद खुराना, अब्दूल कलाम, श्री रंगा राजन, अमृता सैन, डा.मनमोहन सिंह, कल्पना चावला, सुनीता विलीयम, रत्न टाटा डा.मुकेश अंबानी, श्री मंज़ाल, श्री लक्ष्मी मित्तल जैसे महान विज्ञानी, अर्थ शास्त्री, पुलाड़ विज्ञानी, शिक्षा शास्त्री और उद्योगकार दिए हैं और जै गुआर व लैंडरोवर जैसी कंपनियों के मुखी भी हमारे देश के ही हैं। स.मजीठिया ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पूरी दुनियां पर हिन्दुस्तानियों का राज्य होगा।
स. मजीठिया ने कहा कि जीएसटी बिल के पास होने से हमारे लोकतंत्र में बड़ी राजसी एकजुटता देखने को मिली है परंतु इन सफलताओं के साथ-साथ दुखदायी घटनाएं देखने को मिल रही हैं जोकि एक बड़ी चिंता का विषय है। स. मजीठिया ने कहा कि दलित वर्ग का भी हिंदोस्तान की स्वतंत्रता एवं विकास में बड़ा योगदान है परंतु दलित भाईयों एवं गौ-रक्षा के नाम पर हो रहे नित्यदिन हमले बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस बुराई के खात्में के लिए सभी राज्यों को आगे आने की आवश्यकता है।
स. मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गत् 9 वर्षो में राज्य क सर्वपक्षीय विकास के लिए उठाये ऐतिहासिक कदमों के कारण विश्वबैंक एवं रिजर्व बैंक ने पंजाब को पूंजी निवेश के लिए बेहतर राज्य का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को स्कूल शिक्षा के बुनियादी ढांचे एवं स्वास्थय सुधारों में भी बेहतर दर्जे का खिताब मिला है। स. मजीठिया ने कहा कि गेंहू, चीनी तथा दूध की पैदावार एवं कृषि औजारों के निर्माण के क्षेत्र में पंजाब देश का नंबर एक राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं अनुसूचित जाति वर्ग जैसी पिछड़ी श्रेणीयों को भी निशुल्क बिजली मुहैया करवाई है। उद्योगों को सबसे सस्ती बिजली पंजाब द्वारा मुहैया करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त सौर उर्जा में भी नौ मैगावाट की क्षमता को बढ़ाकर 1000 मैगावाट तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि ब्यास में छत्त पर विश्व का सबसे बड़ा सौर उर्जा बिजली संयत्र लगाया गया है और 100 करोड़ की लागत से पंजाब के 1500 के लगभग गांवों में 50 हजार सौर उर्जा लाइटें लगाई जा रही हैं। राजस्व मंत्री स. मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एक बहुत ही बड़ा जनपक्षीय फैसला लिया गया है जिस तहत खून के रिश्तों में जायदाद के तबादले मौके स्टैंप डियूटी बिल्कुल माफ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस एलान से अबतक राज्य के लोगों को तीन हजार से 4000 करोड़ का वित्तीय लाभ पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि अकेले पटियाला जिले में ही लोगों को 240 करोड़ का वित्तीय लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सेवा केंद्र, फर्द केंद्र, सांझ केंद्र, बेहतरीन सड़कीय नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, शिक्षा, स्वास्थय, विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय, महिला पुलिस स्टेशनों की स्थापना, उद्योग को सस्ती बिजली, भगत पूरन सिंह स्वास्थय बीमा योजना, आटा-दाल, पैंशने तथा मैरिट पर सरकारी नौकरियों जैसे सरकार ने एतिहासिक जनपक्षीय फैसले लिये हैं।इससे पहले स. मजीठिया ने शानदार परेड का निरीक्षण किया और बाद में मार्च-पास्ट से सलामी भी दी।
इस समागम में शामिल स्वतंत्रता सैलानियों को स. मजीठिया ने विशेषतौर पर सम्मान्ति किया और जरूरतमंदों को व्हील चेयर, ट्राई-साईकिल तथा सिलाई मशीनें वितरित की। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रशंसनीय कार्य करने वाली शख्शीयतों का सम्मान करने सहित पहले एवं दूसरे स्थान पर आने वाली परेडों, स्कूली बच्चों, परेड कमांडर, गतका टीम आदि को भी सम्मान्नित किया गया। आज इस समारोह के दौरान परेड कमांडर डी एसपी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में हुये शानदार परेड एवं मार्च-पास्ट में आईटीबीपी की एक टुकड़ी, पंजाब पुलिस की टुकड़ी, सहित एनसीसी आर्मी विंग लड़के एवं लड़कियां, एनसीसी एयरविंग, रेड क्रास सेंट जोन एंबूलैंस स्काउट गाइडज़ आदि ने भी भाग लिया। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यो को दर्शाती झलकियां निकाली गई। इस पश्चात सरकारी मॉडल स्कूल फीलखाना, गल्र्ज सीनियर सकैंडरी स्कूल, सरकारी गल्र्ज सीनियर सकैंडरी स्कूल, न्यू पॉवर कलौनी, सरकारी गल्र्ज सीनियर सकैंडरी स्कूल, पुरानी पुलिस लाइन सरकारी मल्टीपर्पज़ गल्र्ज सीनियर सकैंडरी स्कूल, मॉडल टाउन की और सरकारी मॉडल स्कूल सिविल लाइन्ज़ की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पंजाब पुलिस कल्चरल टरूप बहादुरगढ़ द्वारा मलवई गिद्दा, पंजाबी विश्वविद्यालय के गतका कोच द्वारा तैयार करवाया गतके की शानदार प्रस्तुति के बाद पटियाला के विभिन्न कालेजों तथा स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश की गई। कार्यक्रम के अंत में राजकीय कालेज की लड़कियों द्वारा राष्ट्रीय गीत गायन किया गया।