जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा कि राजौरी जिले में एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर यहां से 75 किलोमीटर दूर चकवाल के पास कठुआ जिले में एक एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच लोग घायल हो गए।