Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पदक से चूकने पर भी दीपा ने लाखों लोगों का दिल जीता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 15 Aug 2016

Last updated on: Aug 15, 2016, 00:00 IST

भारत की पहली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर भले ही रियो ओलम्पिक में पदक जीतने से चूक गई हों, लेकिन उन्होंने देश के लोगों के दिल जीत लिया। दीपा के माता-पिता, दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसकों का कहना है कि उन्होंने रविवार को हुई वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया। रियो ओलम्पिक में नया इतिहास रचने वाली जिमनास्ट दीपा के पिता दुलाल करमाकर ने यहां संवाददाताओं को बताया, "फाइनल में मेरी बेटी का प्रदर्शन शानदार था।"भारतीय खेल प्राधिकरण में भारोत्तोलन कोच दुलाल ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। वह भारत के छोटे से राज्य त्रिपुरा से निकलकर विश्व के शीर्ष स्तर के जिमनास्टिक इवेंट में गई। दीपा की मां गौरी देवी ने कहा, "हमारी बेटी 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। वह निश्चित तौर पर स्वर्ण पदक जीतेगी।"

दक्षिण कोरिया को प्योंगचांग में 2018 शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। दीपा के पड़ोसी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता शंकर प्रसाद दत्ता ने आईएएनएस को बताया, "हम काफी खुश हैं कि क्वालीफिकेशन में आठवें स्थान से दीपा ने फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया।"लोकसभा के सदस्य दत्ता ने कहा, "हम आश्वस्त हैं कि दीपा अगले ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगी। हम निराश नहीं हैं। आभारी हैं कि वह त्रिपुरा के नाम को विश्व के शीर्ष स्तर के खेल में लेकर गईं।"

दीपा ने पहले प्रयास में 6 डिफिकल्टी और दूसरे प्रयास में सात डिफिकल्टी चुना था।इस तरह उन्होंने पहले प्रयास में 14.866 और दूसरे प्रयास के लिए 15.266 अंक पाए, जिसका औसत 15.066 बना। दीपा ने अपने दोनों ही प्रयासों में बेहतर प्रदर्शन किया।त्रिपुरा के खेल मंत्री शाहिद चौधरी ने कहा कि जिमनास्टिक में दीपा की सफलता ने राज्य तथा देश के अन्य भारतीयों को गौरवान्वित किया है। चौधरी ने आईएएनएस को बताया, "भले ही दीपा ने पदक न जीता हो, लेकिन फाइनल में उनका प्रदर्शन शानदार था। 

हम काफी खुश हैं। जिस प्रकार से दीपा ने इतिहास रचा है, उससे केवल त्रिपुरा के लोग ही नहीं, बल्कि पूरा देश खुश है।"दीपा को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पिछली बार ओलम्पिक खेलों में भारत ने 1964 में हिस्सा लिया था, लेकिन उस वक्त इस प्रकार की कोई क्वालीफिकेशन प्रक्रिया नहीं थी। अभी तक 11 भारतीय पुरुष जिमनास्ट ओलम्पिक खेलों में हिस्सा ले चुके हैं। भारत ने 52 साल पहले 1964 में जिमनास्टिक में हिस्सा लिया था। 

 

Tags: Dipa Karmakar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD