शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल सेक्टर 69 की 11वीं कक्षा की छात्र दिशा ठाकुर ने संगरूर में हुई 41वीं पंजाब जुनियर चैंपियनशिप में तीन मेडल जीतकर अपने माता पिता व शैमराक स्कूल का नाम रौशन किया है। काबिलेजिक्र है कि पंजाब भर से इस प्रतियोगिता में लगभग 350 तैराकों ने भाग लिया। जबकि दिशा ने 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर में पहला स्थान हासिल किया।इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल प्रनीत सोहल ने इस उपलब्धि के लिए दिशा ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि दिशा द्वारा हासिल की गई इस उपलब्धि से जहां उसके मनोबल में वृद्धि हुई है वहीं उसे अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिला है। स्कूल के चेयरमैन ए एस बाजवा ने दिशा ठाकुर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दिशा को अब तक उसकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए भरपूर सहयोग दिया जाता रहा है और उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।