Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जे.पी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री से मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य परियोजनाओं के लिए केन्‍द्र पूरी सहायता करेगा: जे.पी.नड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Aug 2016

Last updated on: Aug 10, 2016, 00:00 IST

वीरभद्र सिंह, मुख्‍यमंत्री, हिमाचल प्रदेश ने आज केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र से संबंधित विभिन्‍न मसलों पर विचार-विमर्श किया। बैठक‍के दौरान, मुख्‍य मंत्री ने जे.पी.नड्डा से हिमाचल प्रदेश में एम्‍स की स्‍थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। मुख्‍य मंत्री ने जे.पी. नड्डा से मंडी में ईएसआई मेडिकल कॉलेज में उपकरणों की स्‍थापना हेतु वित्‍तीय सहायता उपलब्‍ध कराने का भी अनुरोध किया। नड्डा ने हिमाचल प्रदेश राज्‍य को पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्‍वासन दिया। नड्डा ने शिमला में राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रण केन्‍द्र (एनसीडीसी) की नई शाखा हेतु भूमि के आवंटन से संबंधित मामले भी उठाए। मंत्री ने कहा कि राज्‍य में 10 करोड़ रुपए की लागत से एक विश्‍व स्‍तरीय प्रयोगशाला स्‍थापित करने के लिए एनसीडीसी को राज्‍य से 2-3 एकड़ भूमि की आवश्‍यकता है। 

उन्‍होंने मुख्‍य मंत्री से भूमि स्‍थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया ताकि राज्‍य में इस प्रकार की सुविधा स्‍थापित करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाए जा सकें। मंत्री ने आगे कहा कि हमीरपुर और चंबा के जिला अस्‍पतालों से संबद्ध मेडिकल कॉलेज की स्‍थापना के लिए अनुमति अभी लंबित है और राज्‍य सरकार को दोनों कॉलेजों की स्‍थापना के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए। केंद्र ने प्रत्येक कॉलेज के लिए रु. 189 करोड़ की राशि निर्धारित की है।स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने यह भी कहा कि यद्यपि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला में सुपर स्‍पेशियलिटी अस्‍पताल ब्‍लॉक के लिए निर्धारित भूमि हेतु 62.25 करोड़ रुपए लागत का निविदा दे दिया गया है, किन्‍तु सिविल कार्य अभी तक आरंभ नहीं हुआ है। राज्‍य सरकार इस मामले की जांच तथा आवश्‍यक कार्रवाई कर सकती है ताकि परियोजना में और अधिक विलंब न हो। 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने केन्‍द्रीय औषधि मानक संगठन (सीडीएससीओ) और बड्डी में औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के लिए भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया ताकि परियोजना शीघ्र शुरु की जा सके। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने यह भी कहा कि सीडीएससीओ के उप-क्षेत्रीय कार्यालय और औषधि परीक्षण प्रयोगशाला पर लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने सूचित किया कि मंत्रालय 30 करोड़ रुपए की लागत पर मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र (सीओई) की स्‍थापना हेतु राज्‍य से प्रस्‍ताव की मांग कर रहा है तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंत्री के विचारार्थ प्रस्‍ताव भेजना चाहिए। उन्‍होंने यह भी उल्‍लेख किया कि मंत्रालय ने राष्‍ट्रीय वरिष्‍ठ जन स्‍वास्‍थ्‍य योजना (आरवीजेएसवाई) के तहत टांडा में जराचिकित्‍सा केन्‍द्र की स्‍थापना को अनुमोदन दिया है। राज्‍य सरकार को इस योजना को अपनाने और मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन हस्‍ताक्षर करने का अनुरोध किया। 

बैठक के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए 56 नए राष्‍ट्रीय राजमार्ग के संबंध में सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा की गई घोषणा को भी दोहराया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने इन राष्‍ट्रीय राजमार्गों के लिए डीपीआर को शीघ्रतापूर्वक तैयार करने हेतु भी अनुरोध किया तथा राज्‍य को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने का आश्‍वासन दिया। 

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD