Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जे पी नड्डा ने ‘राष्‍ट्रीय नर्सिंग शिक्षा संस्‍थान’ पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के पहले दीक्षान्‍त समारोह की अध्‍यक्षता की

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने पीजीआईएमईआर में स्‍वास्‍थ्‍य परिचर्या सेवाओं की गुणवत्‍ता में सुधार लाने के लिए नए स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा-केंद्रों का उद्घाटन किया

J.P. Nadda inaugurating the new health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Aug 2016

Last updated on: Aug 06, 2016, 00:00 IST

जे पी नड्डा केंद्रीय मंत्री, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री ने कहा कि सरकार ने कौशल विकास एवं सतत् व्‍यावसायिक विकास के माध्‍यम से नर्सिंग एवं धात्री संवर्ग में सुधार करने के लिए उच्‍च प्राथमिकता दी है’’।  ये बातें आज उन्‍होंने यहां राष्‍ट्रीय नर्सिंग शिक्षा संस्‍थान के पहले दीक्षान्‍त समारोह में कही। उन्‍होंने बताया कि सरकार ने नर्सिंग एवं तकनीकी शिक्षा का बड़ा विस्‍तार किया है जिसके परिणामस्‍वरूप नर्सिंग संस्‍थानों की संख्‍या तथा इन संस्‍थानों से उत्‍तीर्ण  होने वाले छात्रों की संख्‍या में तीन गुणा बढ़ोतरी हुई है।समारोह को संबोधित करते समय श्री नड्डा ने उल्‍लेख किया कि नर्सिंग संवर्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए की गई कुछ पहलों में ए.एन.एम. एंव जी.एन.एम. स्कूलों की स्थापना स्‍कूल से नर्सिंग कॉलेज में संस्‍थानों का उन्‍नयन, नर्सों का प्रशिक्षण, ग्‍यारह एक वर्षीय विशेषज्ञता पाठ्यक्रमों का विकास, सभी नर्सिंग कार्यक्रमों हेतु पाठ्यक्रमों का संशोधन, नए नर्स प्रैक्‍टिशनर, प्राथमिक  स्‍वास्‍थ्‍य परिचर्या कार्यक्रम में नर्स प्रैक्‍टिश्‍नर, नर्स पंजीकरण ट्रैकिंग प्रणाली ( लाइव रजिस्टर) नर्सिंग अनुसंधान हेतु राष्‍ट्रीय पीएचडी सह व्‍यवस्‍था की स्‍थापना शामिल है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने आगे बताया कि प्रस्‍तावित ‘नर्सिंग प्रैक्‍टिस अधिनियम’ नर्सों को सशक्‍त करेगा तथा नर्सिंग विनियम में और अधिक सुधार किया जा सकेगा।

उनका दौरा आज उत्‍तरी भारत के प्रीमियम मेडिकल संस्‍थान में बहुत ही महत्‍वपूर्ण एवं बहुमूल्‍य सुविधा केन्‍द्रों के जुड़ने के कारण यादगार रहा। प्रात:काल में उन्होनें पीजीआई को दो और AMRIT (Affordable Medicine and Reliable Implement) बिक्री केंद्र समर्पित किए। एक बिक्री केंद्र नेहरू अस्पताल के परिसर में स्थापित हुआ जहां जेनरिक औषधियों व हड्डी रोग के  सम्बन्धित इम्प्लॉट आपूर्ति होगी और दूसरा बिक्री केंद्र एडवास ह्रदय रोग में स्थापित हुआ, जहां ह्रदय रोग से सम्बन्धित औषधि एवं इम्प्लांट की आपूर्ति होगी। प्रथम  Amrit बिक्री केंद्र अप्रैल , 2016 में ही स्थापित हो गया था जिसकी रोज़ाना बिक्री लगभग पांच लाख का आंकडा पार चुकी है।स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने आब्‍सट्रक्टिव स्‍लीप एप्‍नीआ (ओएसए) के निदान तथा सर्जीकल उपचार हेतु ईएनटी विभाग में स्‍लीप प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया। यह उत्‍तर भारत के ईएनटी विभाग में आरंभ की जाने वाली पहली प्रयोगशाला है। यह प्रयोगशाला ओ.एस.ए प्रबंधन हेतु मूल्‍यांकन, निदान, उपचार तथा रोगियों की सहायता हेतु बनाई गई है। स्‍लीप अध्‍ययन रात्रि में रोगी की गई पीड़ा रहित प्रक्रिया है। अगले दिन रोगी समस्‍याओं से जुड़े स्‍लीप निदान सहित पूर्ण स्‍लीप रिपोर्ट प्राप्‍त करेगा। पीजीआई के आधुनिक नेत्र केन्‍द्र को आज फेम्‍टोसेकेंड लेजर तकनीक से लैस किया गया है जो शीघ्र, सटीक तथा भविष्‍य वचनीय मोतिया बिंद सर्जरी सुनिश्‍चित करेगी। यह प्रक्रिया को आमतौर पर "ब्‍लेड लेस केटरेक्‍ट प्रोसिजर"/ "रोबोटिक केटरेक्‍ट प्रोसिजर" कहा जाता है। फेम्‍टोसेकेंड मोतियाबिंद सर्जरी जटिल व चुनौतीपूर्ण मोतियोबिंद मामलों में सर्जीकल कठिनाइओं को कम करने तथा ऑपरेशन के बाद के परिणामों को बढ़ाने में सहायता करेगी। 

उन्‍होंने विशेषतौर पर बताया कि यह केन्‍द्र भारत में अपनी तरह का पहला केन्‍द्र है जो 7 करोड़ रुपए की लागत से स्‍थापित किया गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने पीजीआई में किट्टन एमआरआई/ मॉक एमआरआई स्‍केनर भी समर्पित किया जो एमआरआई स्‍केनिंग को सुरक्षित तथा बच्‍चों के लिए और अधिक सहज बनाने के लिए विशेष रुप से तैयार किया गया है। इस केन्‍द्र में बच्‍चों की पहली स्‍केनिंग कराने से पूर्व एमआरआई स्‍केनिंग से अवगत कराया जाएगा। यह केन्‍द्र लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत से अर्जित किया गया है।आज पीजीआई द्वारा एक बड़ी उपलब्धि तीन दुर्गम क्षेत्र में टेली-मेडीसीन सुविधा केन्‍द्र स्‍थापित कर हासिल की गयी है जिसमें हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर जिले के पूह में सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, केरल में सबरीमाला में पम्‍पा हॉस्पिटल तथा अमरनाथ धाम मार्ग पर शेष नाग बेस केम्‍प सम्मलित है। मंत्री जी ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में ये तीनों टेलिमेडिसिन नोड्स अंतरिक्ष विभाग के सहयोजन से स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा स्‍थापित किए गए हैं। ये केन्‍द्र टेलिमेडि‍सीन प्‍लेटफार्म पर दुर्गम स्‍वास्‍थ्‍य परिचर्या प्रदान करने के लिए पीजीआई में टेलिमेडिसीन नॉड से जोड़े गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दोहराया कि सभी प्रीमियम संस्‍थानों में अत्‍याधुनिक प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण तथा विभिन्‍न उपायों के माध्‍यम से किफायती और सुविधाजनक तृतीयक स्‍वास्‍थ्‍य परिचर्या प्रदान करना उनकी सरकार का संकल्‍प है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD